छत्तीसगढ़बिलासपुर

विप्रजन ब्राहम्ण समाज के द्वारा आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल द्वारा आपत्ति जनक टिप्पणी को लेकर सिविल लाइन थाने में एफआईआर करने आवेदन दिया।

नंद कुमार बघेल द्वारा लगातार की जा रही ब्राहम्ण समाज और भगवान राम देवी देवताओं सनातन हिन्दु धर्म के उपर गलत टिप्पणी पर सिविल लाईन थाने का घेराव एवं एफआईआर करने की मांग जारी।

विप्रजन ब्राहम्ण समाज के द्वारा आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल द्वारा आपत्ति जनक टिप्पणी को लेकर एफआईआर की मांग पत्र सौपा।

बिलासपुर -: विप्रजन ब्राहम्ण समाज के लोगो ने कहा है कि हम सभी बिलासपुर के निवासी है हम सभी लगातार नंद कुमार बघेल के द्वारा हमारे ब्राहम्ण समाज, देवी देवताओं, सनातन हिन्दु धर्म के खिलाफ भ्रामक, झूठी, अमर्यादित अतिसंवेदनशील बातें करने से क्षुब्ध और परेशान है जिसमें कुछ दिवस पहले उन्होंने सभी ब्राहम्णों को देश से बाहर निकालने की बात कही और लगातार भगवान राम पर झूठी बाते समाज पर तंज और गलत बातें फैलाते आ रहे है। जिससे हिन्दु समाज में सौहाद बिगड़ने का डर है।

अतः इनके भ्रामक बातों से सनातन हिन्दु धर्म के समाज के बीच सौहाद्र और संप्रादायिक दंगे भड़कने का आसार है। अतः इन पर भारतीय दण्ड संहिता की धारा 153ए 295ए 66ए 505ए के तहत अपराध दर्ज करने की कृपा करे।
विप्र समाज के बुद्धिजीवी बुजुर्गों के साथ महिलाओं एवं युवाओं ने बड़ी संख्या में अभी भी सिविल लाईन थाने में बैठे हुए है नंद कुमार बघेल पर एफआईआर दर्ज कराने को लेकर ।

समाज के राजेश मिश्रा ,राकेश तिवारी,समीर शुक्ला,पूनम तिवारी,आदित्य तिवारी,रोहित मिश्रा,अमित तिवारी,पारुल चुतुर्वेदी,जयेश तिवारी,दुगेश पांडेय,प्रणय शर्मा,गोपाल मिश्रा,संदीप पाठक,अभिषेक शर्मा,अभिनय शर्मा,प्रभात मिश्रा,शरद बाजपेयी आदि सैकड़ो की संख्या में विप्र अभी भी सिविल लाइन थाने में एफआईआर कराने को लेकर डटे हुए है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *