छत्तीसगढ़बिलासपुररायपुर

अभिजीत सखूजा ने जापान में आयोजित पैरा एशियन गेम्स में अपने शानदार प्रदर्शन से पूरे छत्तीसगढ़ और देश का नाम रोशन कर दिया है!

बिलासपुर के लाडले और उभरते हुए युवा पैरा-बैडमिंटन खिलाड़ी अभिजीत सखूजा ने जापान में आयोजित पैरा एशियन गेम्स में अपने शानदार प्रदर्शन से पूरे छत्तीसगढ़ और देश का नाम रोशन कर दिया है!

बिलासपुर / रायपुर :- अभिजीत सखुजा बिलासपुर के लाडले युवा खिलाडी ने जापान में आयोजित पैरा एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन किया, सेमीफाइनल में थोड़े अंतर से फाइनल में जगह बनाने से चुके लेकिन विश्व के नंबर-2 खिलाड़ी के खिलाफ कड़े मुकाबले के बाद उन्हें कांस्य पदक प्राप्त हुआ, मात्र 21 साल की उम्र में छत्तीसगढ़ प्रदेश, बिलासपुर के सबसे युवा पैरा एशियन मेडलिस्ट बनना अपने आप में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। उनकी इस अद्भुत सफलता से बिलासपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में जश्न और गर्व का माहौल है।

​छत्तीसगढ़ के गौरव: अभिजीत सखूजा की बड़ी बातें

  • ​शानदार सफर: टूर्नामेंट की शुरुआत से ही अभिजीत ने क्वालीफाइंग राउंड के अपने सभी मुकाबले और प्री-क्वार्टर फाइनल (चीन के चेन फेंग्फेई के खिलाफ) तथा क्वार्टर फाइनल (सूर्यकांत यादव के खिलाफ) में धमाकेदार जीत दर्ज कर सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था।
  • ​ऐतिहासिक कांस्य पदक: सेमीफाइनल में विश्व के दिग्गज खिलाड़ी नवीन शिवकुमार के खिलाफ कड़ी चुनौती पेश करते हुए उन्होंने देश और प्रदेश के लिए ब्रॉन्ज मेडल (कांस्य पदक) पक्का किया।
  • ​सबसे युवा पदक विजेता: मात्र 21 वर्ष की आयु में अंतरराष्ट्रीय मंच पर यह मुकाम हासिल कर वे छत्तीसगढ़ के सबसे कम उम्र के पैरा एशियन गेम्स पदक विजेता बन गए हैं।

​भव्य स्वागत की तैयारी

​अपनी इस ऐतिहासिक जीत के बाद छत्तीसगढ़ के जुझारू खिलाड़ी अभिजीत सखूजा का 26 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ (बिलासपुर) आगमन हो रहा है। बिलासपुर के इस शेर के स्वागत के लिए खेल प्रेमियों, परिजनों और स्थानीय नागरिकों में जबरदस्त उत्साह है, और शहर में उनके भव्य स्वागत की तैयारियां जोरों पर हैं!

बिलासपुर और पूरे छत्तीसगढ़ को अपने इस लाडले पर गर्व है!