छत्तीसगढ़रायपुर

सोनिया गांधी को ईडी कार्यालय बुलाने का विरोध युवक कांग्रेस ने दर्ज कराया।

भाजपा का झंडा ईडी कार्यालय में लगाकर ईडी कार्यालय को भाजपा कार्यलय बनाया

राजधानी में युवक कांग्रेस नेता आशीष मोनू अवस्थी के नेतृत्व में सेकड़ो की संख्या युवाओं ने विरोध दर्ज किया।

रायपुर -: ईडी दफ्तर पर लगातार सोनिया गांधी से पूछताछ नको लेकर आज प्रदेश की राजधानी में ईडी दफ्तर के सामने युवक कांग्रेस के द्वारा धरना प्रदर्शन के साथ भाजपा कार्यालय का दफ्तर की तख्ती को तटांगा गया । प्रवर्तन निदेशालय रायपुर के दफ्तर के सामने आज प्रदेश युवक कांग्रेस नेता आशीष मोनू अवस्थी के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में युवक का कांग्रेस के कार्यकर्ता ने ईडी दफ्तर के सामने धरना प्रदर्शन किया इसके अलावा कांग्रेस के नेताओ ने भाजपा कार्यालय का बोर्ड भी लगा दिया ।


दिल्ली में लगातार कांग्रेस लीडर राहुल गांधी के साथ ईडी ने पूछताछ किया जिसका विरोध कांग्रेस पार्टीने पहले भी जताया है उसके बाद ईडी ने सोनिया गांधी को भी लगातार पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है जिसका पूरे देश मे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है कि भाजपा की केंद्र सरकार जानबूझ कर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को ईडी दफ्तर पूछताछ के नाम पर बुलाकर डराने का काम कर रही है जिसे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को बर्दाश्त नही होगा जिसके फलस्वरूप देश में हर राज्य पर इसका विरोध शुरू हो चुका है छत्तीसगढ़ में भी रायपुर के ईडी दफ्तर में भी युवक कांग्रेस नेता आशीष मोनू अवस्थी के नेतृत्व में प्रदेश के कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रकट किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *