छत्तीसगढ़बिलासपुर

शांति समिति की बैठक में भाजपा नेता राजेश मिश्रा ने कहा नवरात्रि की तैयारी पूरी अब सिर्फ कोरोना गाइडलाइन जारी की जाये।

शांति समिति की बैठक में ईद एवं नवरात्रि को लेकर बैठक हुई जिसमें समाजिक एवं राजनीतिक लोग उपस्थित हुए।

प्रशासन ने त्यौहारो को लेकर जल्द गाइडलाइन जारी की जाने की बात कहि ।

बिलासपुर -: कलेक्टर मंथन सभाकक्ष में आने वाले त्यौहार ईद एवं नवरात्रि को लेकर शांति समिति की बैठक रखी गई जिसमें समाजिक एवं राजनीतिक पार्टियों के पदाधिकारियों के साथ प्रसाशनिक अधिकारी ,पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के बीच त्योहार में सौहार्द पूर्ण त्योहारों वातावरण बना रहे उसके लिए सभी की उपस्थिति में चर्चा हुई ।

जिसमे प्रशासन की तरफ से त्यौहार करीब होने के बाद भी कोई गाइडलाइन जारी नही की गई एवं जल्द जारी करने की बात कही गई जबकि गणेश उत्सव के समय प्रशासन ने कलेक्टर के द्वारा जारी गाइड लाइन समय से पहले जारी कर दी थी लेकिन अभी नवरात्रि की तैयारी दुर्गा समितियों द्वारा पूर्ण होने को हे लेकिन कोई गाइड लाइन जारी नही हुई है भाजपा नेता राजेश मिश्रा ने प्रशासन को बताया कि दुर्गा समितियों द्वारा सभी ने अपनी तैयारी पूरी कर ली ,बिलासपुर में दुर्गा उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाता है जिसकी तैयारी समितियां एक से दो माह पहले शुरू कर देते है अब प्रशासन उसमें सहयोग करें एव कोरोना को लेकर जो गाइडलाइन है उसे जारी करते हुए उत्सव में।सहभागी बने ।

वही ईद त्योहार को लेकर समाज के लोगो ने बताया कि त्योहार के समय शांति पूर्ण तरीके से जुलूस निकाला जाता है जिसमे सभी समाज के लोग उसमे सहयोग करते है साथ स्कूटर रैली भी निकाली जाती है ।

प्रशासन एवं पुलिस की तरफ से भी शांति समिति बैठक त्यौहार में सौहार्द पूर्ण वातावरण बना रहे इसकी तैयारी पूरी करेगी एवं सभी से अनुरोध की भाईचारे के साथ त्यौहार बनाये जाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *