छत्तीसगढ़बिलासपुर

कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मँच छत्तीसगढ़ द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका “ब्रम्ह आलोक “का विमोचन समारोह 31 अक्टूबर को।


बिलासपुर-: समाज सेवा मे अग्रणी कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मँच छत्तीसगढ़ द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका “ब्रम्ह आलोक “का विमोचन समारोह 31 अक्टूबर रविवार को होगा।
मँच के प्रदेश सँगठंन सचिव पँ. सुदेश दुबे साथी ने बताया कि मँच की प्रदेश कोर कमेटी की बैठक मे उपरोक्त निर्णय लिया गया कि मँच द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका” ब्रम्ह आलोक ” के स्वर्णिम अँक 100 वे अँक का विमोचन रविवार 31 अक्टूबर शाम 5 बजे सरजू बगीचा आजादनगर मसानगँज स्थित विवाह गृह ” ज्ञानम पैलेस” मे साँस्कृतिक कार्यक्रम के साथ समारोह पूर्वक सँपन्न होगा।
बैठक मे विशेष रूप से मँच के प्रदेशाध्यक्ष पँ.बी.के.पान्डेय,उपाध्यक्ष पँ.गोपाल तिवारी, पँ.आदित्य त्रिपाठी, पँ. करूणाशँकर अवस्थी, प्रदेश साँस्कृतिक सचिव पँ..सँजय तिवारी, युवा प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष पँ.अमित तिवारी, पँ.सुरेन्द्र तिवारी एवँ कार्यक्रम सँयोजक पँ. सुदेश दुबे साथी शामिल रहे।
भवदीय
पँ. सुदेश दुबे साथी
प्रदेश सँगठंन सचिव
कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मँच छत्तीसगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *