छत्तीसगढ़बिलासपुर

हॉस्टल एसोसिएशन इंडिया (YHAI) एडहॉक यूनिट द्वारा खूंटाघाट बांध में एक दिवसीय ट्रेकिंग, पानी से बचाव का प्रशिक्षण, वृक्षारोपण, सफाई अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

हॉस्टल एसोसिएशन इंडिया (YHAI) एडहॉक यूनिट द्वारा खूंटाघाट बांध में एक दिवसीय ट्रेकिंग, पानी से बचाव का प्रशिक्षण, वृक्षारोपण, सफाई अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

गोविंदशर्मा की रिपोर्ट

बिलासपुर -: 17 अक्टूबर 2021 को खूंटाघाट बांध में एक दिवसीय ट्रेकिंग, पानी से बचाव का प्रशिक्षण, वृक्षारोपण, सफाई अभियान कार्यक्रम का आयोजन प्रकृति से लोगों के जुड़ाव एवं प्रकृति को सहजने के लिए जन जागरूकता किया। छत्तीसगढ़ के प्रिय लोक नृत्य कर्मा के साथ कार्यक्रम की शुरूआत हुई। इसके बाद घने जंगल में ट्रैक किया गया। ट्रैकिंग मंसूर खान जी के मार्गदर्शन में पहाड़ी में किलोमीटर किया गया। कार्यक्रम में लगभग 50 प्रतिभागी शामिल हुए। टीम ने पर्यटन मंडल अध्यक्ष माननीय अटल श्रीवास्तव जी के साथ परिसर में पौधरोपण किया सभी प्रतिभागियों के लिए बोटिंग के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

मुख्य अतिथि श्री अटल श्रीवास्तव, अध्यक्ष, पर्यटन विभाग छत्तीसगढ़ राज्य उन्होंने कहा कि वह छत्तीसगढ़ राज्य में सभी YHAI गतिविधियों में मदद और बढ़ावा देंगे।
कार्यक्रम में यूथ हॉस्टल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संदीप सेठ जी ने श्री अटल श्रीवास्तव जी को YHAI के आजीवन सदस्यता कार्ड भी भेंट की। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र मुख्य अतिथि के द्वारा दिया गया।

कार्यक्रम में भिलाई, बिलासपुर, जगदलपुर और कोरबा के प्रतिभागियों ने भाग लिया कार्यक्रम का आयोजन,श्री शैलेष शुक्ला, संयोजक बिलासपुर इकाई छत्तीसगढ़ राज्य के नेतृत्व में किया गया।

राज्य सचिव के सुब्रमण्यम ने भी कार्यक्रम में भाग लिया और YHAI गतिविधियों को बढ़ावा देने और YHAI कार्यक्रमों के लिए कई नई सुविधाएं प्रदान करने के लिए अध्यक्ष पर्यटन विभाग के साथ लंबी चर्चा की।

इस तरह के आयोजनों से प्रकृति सृजन के प्रति जुड़ाव, लोक कलाओं के संवर्धन, स्थानीय लोगो को पर्यटन में अवसर एवं रोजगार के सृजन के लिए महत्वपूर्ण होते है, युथ होस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया का भी यही उद्देश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *