
बिलासपुर :- समाजिक कार्यों में हमेशा अग्रणी रहने वाली समाजिक संस्था छत्तीसगढ़ बज्मे खवातीन द्वारा जिला ही नहीं प्रदेश में समाजिक सुरक्षा के साथ गरीबो के उत्थान के लिये कार्य किया जाता हैं
छत्तीसगढ़ बज्मे खवातीन द्वारा कुष्ठ बस्ती में राशन वितरण किया गया,छत्तीसगढ़ बज्मे खवातीन द्वारा सेवा कार्य के अंतर्गत रेलवे कॉलोनी मरी माई मंदिर के पास कुष्ठ बस्ती में राशन फल एवं मिठाई का वितरण किया गया इस अवसर पर कमेटी की सचिव सलमा बेगम, डॉक्टर परवीन आलम, फिरोज अलीम, रश्मि पटेरिया, ममता सोनी, नम्रता शर्मा, मंजू साहू एवं मोहम्मद सलीम, असलम अलीम अहमद, अजय कश्यप, आदि सदस्य उपस्थित रहे।


