
अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति ने कांकेर कलेक्टर एवं स्थानीय विधायक को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौपा पत्रकार सुरक्षा कानून जल्द लागू करें …
मनोज जायसवाल जिलाध्यक्ष कांकेर ने मांग की राज्यपाल पत्रकार की पीड़ा को समझे और जो ड्राफ्ट विगत 18 माह से उनके पास रखा हुआ हैं उसमे हस्ताक्षर कर कानून का रूप दे

कांकेर :- -पुरे प्रदेश में अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति छत्तीसगढ़ के द्वारा विधायकों से पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर समर्थन मांगा जा रहा हैं और राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी समाननीय विधायकों के माध्यम से भेजनें का भी कार्य किया जा रहा हैं। जहाँ सभी विधायकों ने पत्रकारों का विधानसभा में पारित सुरक्षा कानून का ड्राफ्ट कानून लागू करने हेतु भेजा गया उस पर राज्यपाल के द्वारा हस्ताक्षर नहीं किये जाने पर ड्राफ्ट पर राज्यपाल से चर्चा करने की बात कही और पत्रकारों को उनका अधिकार मिले उसके लिये अपना समर्थन भी दिया। इस तारतम्य अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति कांकेर जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल द्वारा कलेक्टर निलेश महादेव क्षीरसागर एवं विधायक आशा राम नेताम को ज्ञापन सौंपा। चित्र— कलेक्टर निलेश महादेव क्षीरसागर एवं कांकेर विधायक आशा राम नेताम को ज्ञापन सौंपते।

