
बिलासपुर :- अवैध रूप से भण्डारण किये जाने पर 420 घन मीटर रेत जप्त * कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार जिला बिलासपुर में खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 09/05/2025 को राजस्व अमला तहसील तखतपुर एंव खनिज अमला बिलासपुर द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए ग्राम मोढ़े तहसील तखतपुर अंतर्गत 05 अलग अलग स्थानों पर भण्डारण किये गए खनिज रेत की मात्रा लगभग 420 घनमीटर को बिना किसी वैध दस्तावेज के भण्डारण किये जाने पर जप्ती किया गया। जप्त किये गए खनिज रेत को ग्राम पंचायत मोढ़े के उपसरपंच के सुपुर्दगी मे दिया गया।इस कार्यवाही मे राजस्व विभाग से तहसीलदार पंकज सिंह, खनिज विभाग से खनिज निरीक्षक राजू यादव, राजस्व निरीक्षक ऋषि राज सिंह, हल्का पटवारी, कोटवार एंव उपसरपंच की उपस्थिति रही खनिजों के अवैध उत्खनन/परिवहन/भण्डारण पर राजस्व एंव खनिज विभाग द्वारा कार्यवाही जारी है।

