छत्तीसगढ़बिलासपुर

वार्ड नंबर 15 में आने वाले बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के वार्डो में कार्य हो रहा बेलतरा विधानसभा वाले वार्ड के क्षेत्र विकास का कार्य शून्य.

दो विधानसभा के बीच फंसा विकास को तरसता वार्ड नंबर 15

बिलासपुर और बेलतरा क्षेत्र के दो विधानसभा में आता हैं वार्ड नंबर 15

वार्ड नंबर 15में आने वाले बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के वार्डो में कार्य हो रहा बेलतरा विधानसभा वाले वार्ड में विकास का कार्य शून्य.

वार्ड पार्षद नितिन पटेल सिर्फ स्टाम्प पेड की भूमिका में, वार्ड की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं।

बिलासपुर :- कहते हैं जब एक राज्य के दो राजा होते हैं तो जनता वहाँ की हमेशा परेशान रहती हैं एक राजा सुनता हैं और दूसरा सुनने को तैयार ही नहीं तो उस राज्य का विकास किस तरह होगा जी हाँ हम बात कर रहें हैं बिलासपुर के वार्ड नंबर 15 की यें वार्ड दो विधानसभा में आने के कारण विकास की मार झेल रहा हैं यें वार्ड बिलासपुर और बेलतरा विधानसभा में आने के कारण इसका विकास एवं समस्याओं का निराकरण नहीं हो पा रहा हैं जहाँ एक तरफ बिलासपुर विधानसभा में आने वाले क्षेत्र का विकास एवं समस्या का निराकरण हो रहा हैं वही बेलतरा विधानसभा में आने वाला क्षेत्र में विकास एवं समस्याओं का निराकरण शून्य हैं इसका कारण यें हैं की इस विधानसभा के विधायक को पता ही नहीं वार्ड नंबर 15 का जो क्षेत्र उनके विधानसभा में आता हैं वो कहा तक का हैं जिसके चलते वार्ड की जनता अपने आपको ठगा महसूस कर रही हैं चुनाव के समय बड़ा बड़ा वादा करने वाले प्रत्यशी जब चुनाव जीत जाते हैं उसके बाद पांच साल अपनी शक्ल नहीं दिखाते,जी हा जिस वार्ड 15 में बेलतरा प्रत्याशी घूम घूम कर वोट मांग रहें थे जीतने के बाद एकबार भी उस क्षेत्र दौरा नहीं किया वार्ड की समस्याओं को देखा नहीं दो साल होने को हैं लेकिन बेलतरा विधायक एक बार भी इस क्षेत्र में नहीं आये जिसके चलते वार्ड की जनता अपने आपको ठगा महसूस करने लगी हैं विकास एवं समस्याओं से जनता जूझ रही हैं वो अलग हैं।

*वार्ड पार्षद नितिन पटेल को बेलतरा विधानसभा से जुड़े क्षेत्र से जैसे कोई लेना देना नहीं :-*

नगरनिगम क्षेत्र में दो दो विधानसभा वाले इस वार्ड नंबर 15 से जैसे कोई लेना देना खास कर बेलतरा वाले क्षेत्र से क्योंकि पार्षद नितिन पटेल भी भाजपा के पार्षद हैं और नगरनिगम में भी उनकी ही सरकार का प्रतिनिधित्व हैं महापौर भी उन्ही की पार्टी का हैं लेकिन इस वार्ड में जो बिलासपुर विधानसभा वाला क्षेत्र हैं वहाँ तो सभी कार्य हो रहें लेकिन बेलतरा वाला क्षेत्र में कोई भी विकास कार्य नहीं हो रहा पार्षद नितिन पटेल अमर अग्रवाल गुट से आते हैं इसलिए उनकी विधानसभा में कार्य करा रहें लेकिन बेलतरा वाले क्षेत्र के लिये उनके पास एक ही बहाना हैं की बेलतरा विधायक के परमिशन के कोई कार्य नहीं हो सकता हैं उनकी परमिशन होगी कार्य तभी होगा अब बेलतरा क्षेत्र से जुड़े वार्ड नंबर 15 की जनता इन सबके बीच फंसा महसूस कर रही हैं जनता का कहना हैं की मंगला ग्राम ही रहने देते जब विकास नहीं करना था एक तरफ प्रपार्टी टैक्स से लेकर अन्य विकास के शुल्क लगाकर टैक्स वसूली तो हो रही लेकिन बेलतरा विधानसभा मंगला ग्राम से जुड़े क्षेत्र जो वर्तमान में वार्ड नंबर 15 वाला क्षेत्र का विकास नहीं हो पा रहा हैं जनता जाये तो जाये कहा अब जनता के पास सिर्फ तीन साल हो इंतजार करने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं दिखाई दें रहा हैं उसके बाद जनता का समय आयेगा चुनाव के समय तब तक उनके पास इंतजार के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *