
2022-23 का बजट आज केंद्रीय वित्तमंत्री द्वारा पेश किया गया जिसमें सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है-: मोनू रजक युवा मोर्चा भाजपा नेता
बिलासपुर-:2022-23 का बजट आज केंद्रीय वित्तमंत्री द्वारा पेश किया गया जिसमें सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है किसान,युवाओ,पिछड़ा वर्ग,से लेकर सभी वर्ग के लिए ये बजट रहा है। जिसकी चारो ओर तारीफ हो रही है।
वित्त मंत्री ने भारत में निर्मित कृषि क्षेत्र के लिए उपकरणों और उपकरणों पर छूट के विस्तार की घोषणा की। यानी अब खेती का सामान सस्ता होगा। इसके अलावा बजट में कट और पॉलिश्ड डायमंड पर कस्टम ड्यूटी में 5% की कटौती की गई है। यानी गहने सस्ते हो जाएंगे। इसके अलावा चमड़े का सामान और स्टील सस्ती होगी। बटन, ज़िपर, चमड़ा, पैकेजिंग बॉक्स, सस्ता होगा। श्रिंप एक्वा कल्चर पर ड्यूटी कम की गई है।
2022-23 के केंद्रीय बजट में वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तावित के रूप में, मोबाइल फोन और मोबाइल फोन चार्जर समेत आमतौर पर उपयोग की जाने वाली बड़ी संख्या में सामान सस्ता होने के लिए तैयार हैं।
