छत्तीसगढ़बिलासपुर

डेयरी फार्मरों की एक आवश्यक बैठक रखी गई जिसमें दूध के रेट बढ़ाने संबंधित चर्चा हुई।

बिलासपुर-:आज दिनांक 13/03/2022 दिन रविवार को जिला बिलासपुर के सभी डेयरी फार्मरों की एक आवश्यक बैठक रखी गई जिसमे एक स्वर से दूध के रेट बढ़ाने संबंधित चर्चा हुई। गायों को खिलाए जाने वाले दानों , स्टाफ पेमेंट, दवाइयों के रेट में बेतहाशा वृद्धि होने के कारण अब डेयरी चलाना बहुत मुश्किल हो गया है। रेट बढ़ जाने की वजह से कई डेयरियां बंद हो चुकी है। गनियारी तथा रतनपुर मैं 800 गायों की कान्हा डेयरी थी वह भी इसी वजह से बंद हो गई तथा गोकुलधाम में भी कई डेरिया बंद हो चुकी हैं इन सभी विषयों पर चर्चा के उपरांत सभी खर्चो को देखते हुए , एवम आम जनता के ऊपर खर्च का ज्यादा बोझ ना पड़े , संघ ने आंशिक वृद्धि की बात कर शहर के सभी डेयरी दुकानों के संचालकों से बातचीत करने हेतु चर्चा की है। डेयरी संचालकों एवम डेयरी फार्मरों की आम सहमति से रेट बढ़ाया जाना तय हुआ है। आज की जिला बिलासपुर दुग्ध उत्पादक संघ की मीटिंग में सभी डेयरी फार्मरों की उपस्थिति सराहनीय रही। यह जानकारी दुग्ध विक्रेता संघ के जिला अध्यक्ष मुकेश मिश्रा ने दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *