कोरबाछत्तीसगढ़

बांगो: अवैध रेत उतखनन के खिलाफ युवा कांग्रेस ने खोला मोर्चा: रेत का अवैध संग्रहण कर खपाया जा रहा उत्तरप्रदेश… युवा कांग्रेस करेगा आंदोलन-: अनिल श्रीवास

प्रशासन के नाक के नीचे नदियों में पोकलेन जेसीबी व हाईवा लगाकर अवैध रेत का उत्खनन

कोरबा :कटघोरा- पोड़ी-उपरोड़ा के बांगो मे रेत की जमकर तस्करी हो रही है आलम यह की जेसीबी हाईवा पोकलेन लगाकर नदियों का चीर हरण किया जा रहा है। मामला बांगो थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बांगो का है जहां रेत ठेकेदार द्वारा अवैध रूप से पोकलेन हाईवा लगाकर रेत को कटघोरा स्थित अपने अलग-अलग ठिकानों पर स्टॉक कर रहे है साथ ही रेत को दूसरो राज्यो में अवैध सप्लाई किया जा रहा है .. प्रतिदिन 30 से 40 हाईवा रेत उत्खनन कर नदी के गर्भ को खाली करने में लगे है। ठेकेदार के हौसले इतने बुलंद है कि प्रशासन और ना ही पुलिस प्रशासन कोई कार्यवाही करने को तैयार नहीं है

पोंडी अनुविभाग में भी नहीं रुक रही रेत चोरी

पोंडी उपरोड़ा अनुविभाग के बांगों रेत घाट में खुलेआम अवैध रेत उत्खनन परिवहन का कार्य बदस्तूर जारी है। सूत्रों के अनुसार सत्तापक्ष के ही एक नेता के संरक्षण में यह अवैध कारोबार फल फूल रहा है। पोंडी में राजस्व खनिज विभाग की कोई कार्रवाई भी नजर नहीं आती। यही वजह है कि लोगों को जिले में आशियाना बनाने सस्ते दर पर रेत नहीं मिलते।

वही खनिज विभाग गरीब ट्रैक्टर वालों को पकड़कर चालान वसूलने का काम करते हैं लेकिन बड़े सफेदपोश नेताओं के हाथ डालने में कतराते हैं वही रेट कि इस प्रकार की लूटपाट आज तक कहीं नहीं देखी गईबांगो रेत घाट में माइनिंग प्लान में मजदूरों से लोडिंग करने का है लेकिन ठेकेदार की दबंगई का आलम यह है कि दिनदहाड़े पोकलेन जेसीबी लगाकर हाईवा में रेत का उत्खनन कर रहा है खनिज विभाग के सुस्त चाल से एवं खनिज विभाग के संरक्षण से यह पूरा खेल कटघोरा और पोडी क्षेत्र में खेला जा रहा है अब देखना यह है कि प्रशासन इस में आगे क्या करता है !

अनिल कुमार श्रीवास ब्लॉक अध्यक्ष युवा कांग्रेस कमेटी पोड़ी उपरोड़ा

कटघोरा के कथित भाजपा नेता द्वारा अवैध तरीके से रेत का उत्खनन एवम संग्रहण किया जा रहा है। गुंडागर्दी के दम पर रोजाना भारी मात्रा में रेत का अवैध उत्खनन करा कर मध्यप्रदेश , उत्तरप्रदेश परिवहन किया जा रहा है सरकार को करोड़ो रुपए की राजस्व की क्षति हो रही है नदियों के साथ-साथ पर्यावरण के अस्तित्व को संकट पहुंचा रहे हैं। साठगांठ से जारी रेत के अवैध कारोबार से शासन को रोजाना लाखों के राजस्व की क्षति हो रही है। अध्यक्ष अनिल श्रीवास ने कहा अगर जल्द ही जिला प्रशासन द्वारा कार्यवाही नही की जाएगी तो ब्लॉक युवा कांग्रेस द्वारा आंदोलन किया जाएगा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *