छत्तीसगढ़बिलासपुर

मूलभूत समस्याओं को लेकर भाजपा का धरना ।

अग्रवाल ने कहा कि भाजपा शासनकाल में शहर के विकास के लिए अरबो रूपए की राशि हमने स्वीकृत कराई थी-: अमर अग्रवाल पूर्व मंत्री

बिलासपुर। नगर निगम में वर्तमान सभापति वो पूरे शहर में घुम घुमकर नारियल फोड रहे है, लेकिन अपने ही वार्ड में नजर घुमालो तो समझ में आ जाएगा खुद के वार्ड का हाल बदहाल है। सडकों में गढढे, नाली बजबजा रही, चारो ओर गंदगी का आलम है कम से कम उसे ही ठीक करवा देते, यह बाते पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कही। भाजपा द्वारा लगातार वार्डो में मूलभूत समस्याओं को लेकर चलाए जा रहे धरना प्रदर्शन के दौरान कही। श्री अग्रवाल तालापारा के तैयबा चौक पर आयोजित धरने को संबोधित करते हुए कांग्रेसियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि आज जिस वार्ड में आज धरना प्रदर्शन में आया हूॅ मुझे आश्चर्य हो रहो रहा है कि यहॉ की समस्या मुॅह बांए खड़ी है। हमने भाजपा शासनकाल के दौरान तालापारा मगरपारा क्षेत्र के वो परिवार झुग्गी झोपडी में निवासरत् है, उनके लिए हमने उन गरीब परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास बनाकर देने हेतु करोडो रूपए स्वीकृत कराए थे। आज तक नगर निगम ने न तो उन परिवारों को मकान बनाकर दिए आखिर वह पैसा कहा गया उसके बारे में सभापति जी को बताना चाहिए।
श्री अग्रवाल ने कहा कि भाजपा शासनकाल में शहर के विकास के लिए अरबो रूपए की राशि हमने स्वीकृत कराई थी जिसमें बडी-बडी योजनाए शामिल थी, बहतराई खेल स्टेडियम, प्रगति मैदान, सिवरेज परियोजना, जल अमृत मिशन, तिफरा ओव्हर ब्रिज, तारा मंडल जैसे अनेक योजना जो शहर को सुंदर व्यवस्थित हरा भरा रखना इसके लिए पर्याप्त राशि नगर निगम में उपलब्ध है लेकिन उन पैसे का सदुपयोग छोड दुरपयोग कर उन पैसो को कांग्रेसी भ्रष्टाचार के माध्यम से अपने अपने जेबों में डाल रहे है। उनको सिर्फ भ्रष्टाचार कर पैसा कमाने में जी जान से जूटे है कांग्रेसियों को विकास कार्यो से कोई लेना देना नही। श्री अग्रवाल ने कहा कि भाजपा शासनकाल में शहर के मुख्य मार्गो, वार्डो में गली-गली में सडको का जाल, इलेक्ट्रीक पोल, नाली आदि अनेक विकास कार्य कराए गए। प्रदेश की कांग्रेस सरकार के आज 3 वर्ष होने जा रहे है दुर्भाग्य है कि बिलासपुर में एक भी विकास कार्य के पत्थर तक नही रख पाए। सड़कों में जो गड्डे हो गए है कम से कम उस सडको पर पेंच वर्क कराकर गड्डे ही पाट देते। वह भी नहीं कर पा रहे अब शहर की जनता कह रही है अब वक्त है पछताव का।
श्री अग्रवाल आज चौथे चरण के धरना प्रदर्शन में मध्य मंडल के वार्ड क्र.28/34 दुर्गा मंदिर के पास तेलीपारा, दक्षिण मंडल के वार्ड क्र.15/26 तैयबा चौक तालापारा, पश्चिम मंडल के वार्ड क्र.10/22 चांदनी पान सेंटर के पास, राजेन्द्र नगर एवं पूर्वी मंडल के वार्ड क्र.42/45 के तहसीलदार गली दुर्गा पंडाल हेमू नगर में आयोजित वार्ड स्तरीय धरना प्रदर्शन में शामिल हुए।
सभी वार्डो के धरना प्रदर्शन में भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत भी उपस्थित थे। इस दौरान मध्य मंडल के धरना प्रदर्शन में पूर्व महापौर किशोर राय, दुर्गा सोनी, अरविंद बोलर, श्रीकांत सहारे, राजेश मिश्रा, मनीष शुक्ला, प्रदीप कश्यप, आशीष शुक्ला, बबलू पमनानी, संजू कश्यप, अवि साहू, राहुल कश्यप, ज्ञानेश कश्यप, संजय ठाकुर, मयंक कश्यप, स्वरूप केशरवानी, देवेन्द्र शुक्ला, नवीन सोनी, प्रहलाद तिवारी, सुरेश शुक्ला, नवीन पटेल, अश्वनी शर्मा, दीपक तिवारी, शेखर बाजपेयी, आशीष तिवारी, मोहन दुबे, आनंद तिवारी, रवि कश्यप, नमित सलूजा, प्रकाश सोनी, दक्षिण मंडल के वार्ड क्र.15/26 तैयबा चौक में आयोजित धरने में मुर्तुजा वनक, उमाशंकर जायसवाल, जुगल अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, महेश चंद्रिकापुरे, धीरेन्द्र केशरवानी, अमित तिवारी, नारायण गोस्वामी, मोनू रजक, युसूफरजा बरकाती, रिंकु मित्रा, मीना गोस्वामी, किशोर यादव, सिकंदर खान, मो.वसी, साहिल कश्यप, धनंजय गोस्वामी, मनोज कश्यप, जवाहर बांधेकर, सुनील प्रजापति, सोनाली प्रजापति, केदार खत्री, अभिषेक राज, राधेश्याम सोनी, प्रभुनाथ विश्वकर्मा, राजू विश्वकर्मा, जितेन्द्र अंचल, जोगी पटेल, संजीव गुप्ता, पश्चिम मंडल के वार्ड क्र.42/45 के तहसीलदार गली दुर्गा पंडाल हेमू नगर में आयोजित धरना प्रदर्शन में अशोक विधानी, पूजा विधानी, निम्मा जीवनानी, शेखर पाल, वल्लभ राव, उदय मजूमदार, प्रवीणसेन गुप्ता, राजा गोस्वामी, हरिस जयसिंघानीया, आशुतोष शर्मा, दीपक सिंह ठाकुर, रजनी यादव, पल्लव धर, पश्चिम मंडल के वार्ड क्रमांक 10/22 के राजेन्द्र नगर में अजीत सिंह भोगल, लक्ष्मीनारायण कश्यप, अमित चतुर्वेदी, राजेन्द्र भंडारी, शैलेन्द्र यादव, संजय यादव, आनंद तावड़कर, प्रशांत शर्मा, रईसा बेगम, सईदा बेगम, लिलि यादव, अमित बजाज सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।