छत्तीसगढ़सारंगढ

स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ,ब्लॉक सारंगढ की बैठक सम्पन्न हुई

स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ,ब्लॉक सारंगढ का बैठक सम्पन्न हुआ-
सारंगढ /: स्वास्थ्य विभाग की नींव कहे जाने वाले आर एच ओ संघ प्रदेश में सबसे बड़ा दूसरा कर्मचारी संघ है। ये वही संघ है जिसने कोविड-19 महामारी का डट कर सामना कर रहे हैं।
स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ सारंगढ द्वारा आज दिनाक 12 सितंबर 2021 दिन रविवार को दोपहर 01 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारंगढ के मीटिंग हॉल में संघ का बैठक आहूत किया गया।
संघ के ब्लॉक अध्यक्ष एल आर रत्नाकर ने बताया कि आज का यह मीटिंग संघ के लिए बहुत ही मीटिंग था,जिसमे सभी ब्लॉक पदाधिकारियों के साथ ही साथ सभी स्वास्थ्य संयोजकों ने अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज करायी।इसमे
सभी कर्मचारियों की समस्याओं को बिंदुवार समीक्षा कर अविलंब निराकरण करने हेतु उच्च अधिकारियों से वार्तालाप करने संबंधी निर्णय लिए गए।
आज मीटिंग में इन पदाधिकारियों एवम कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही -जयप्रकाश पटेल, गिरजानंद निराला,आर के मैत्री,यु के तिवारी,जी पी शर्मा,जगमोहन केरकेट्टा,एन तिवारी सिस्टर, डी तिवारी सिस्टर, किरण जांगड़े सिस्टर,प्रेमलता पलांगे,विमला खटकर, जितेंद्र यादव, रामेश्वर खुराना, कृष्ण कुमार पटेल, प्रदीप रात्रे, हरिलाल जांगड़े, रामेश्वर खुराना, रेखा चौधरी,ललिता जांगड़े,विकाश चौहान, लक्ष्मी यादव सिस्टर,सरस्वती महिलाने, हेमलता पटेल,आअर्चना बड़ा सिस्टर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *