
कटनी / भारत जोड़ो यात्रा कटनी जिले के प्रभारी, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य, प्रथम महापौर श्री विजेन्द्र मिश्र ( राजा भैया ) ने कटनी कांग्रेस के पदाधिकारियों , सभी ब्लाक अध्यक्षों पूर्व एवं वर्तमान पार्षद सहित आहूत काँग्रेस कार्यकर्ताओं की सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस की एक महत्वपूर्ण पहल है । इस देशव्यापी पदयात्रा में काँग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व साँसद माननीय श्री राहुल गाँधी जी मुख्य भारत यात्री हैं , जिनकी अगुवाई में कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3570 किलोमीटर की यात्रा निकाली जा रही है । म.प्र . के पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद माननीय दिग्विजय सिंह जी की अध्यक्षता में अनवरत जारी यह यात्रा 1000 किलोमीटर से अधिक की दूरी गत 50 तय कर चुकी है । म.प्र . के पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष माननीय कमलनाथ जी द्वारा इस यात्रा में पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ आम कार्यकर्ताओं एवं जन – सामान्य तक की सहभागिता सुनिश्चित करने की योजना तैयार की गई है । भारत जोड़ों यात्रा का मूल उद्देश्य देश की एकता के सूत्र में बांधना है ।

