छत्तीसगढ़रायपुर

भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ की प्रथम बैठक सम्पन्न-संजय मुरारका

रायपुर -: भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ की प्रथम बैठक सम्पन्न-आज रायपुर में में भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ की प्रथम बैठक रायपुर कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में सम्पन्न हुई,इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी डी. पुरेन्डेश्वरी जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सेवा ही संघटन का मंत्र दिया और कार्यकर्ताओं को सेवा करते हुए पुनः 2023 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प दिलवाया।कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह,प्रदेश अध्यक्ष भाजपा विष्णु देव् साय जी,नेता प्रतिपक्ष धर्मलाल कौशिक, संघटन मंत्री पवन साय, नारायण चंदेल,भूपेंद्र सावनी भी उपस्थित रहे।प्रदेश संयोजक लाभचंद बाफना ने विस्तार से अभी तक प्रकोष्ठ के किये कार्यो का ब्योरा पेश किया एवं आगमी कार्यक्रमों की जानकारी दी।इस अवसर पर बिलासपुर से प्रदेश सहसंयोजक चंद्रप्रकाश छाबड़ा,संभाग प्रभारी बेनी गुप्ता,जिला संयोजक अरविंद गोयल,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजय मुरारका भी उपस्थित हुए।