छत्तीसगढ़बिलासपुर

भूपेश बघेल के राज में गलती करें बिजली विभाग ,सजा भुगते उपभोक्ता ।

भूपेश बघेल के राज में गलती करें बिजली विभाग ,सजा भुगते उपभोक्ता ।


इस बार मीटर रीडिंग 15 दिन बाद जिससे उपभोक्ताओं को मिलने वाली छूट से हुआ नुकसान।


बिलासपुर -: करे कोई भरे कोई वाली कहावत आज बिजली विभाग याने cspdcl और उपभोक्ताओं के बीच साबित होती दिखाई दे रही है बिजली विभाग या कहे ठेकेदार द्वारा पिछले माह अगस्त माह की रीडिंग जो सितम्बर माह में 1 तारीख से 5 तारीख के बीच ली जाती रही है उसे 15 दिन लेट लेकर उपभोक्ताओं को मिलने वाली छूट से वंचित कर दिया जिसकी भरपाई अब उपभोक्ता करेगा ।
भुपेश बघेल जब सरकार में आये तो उन्होंने बिजली में यूनिट के हिसाब से निचले एवं मध्यमवर्गीय परिवारों को खपत के हिसाब से छूट दी जिसका फायदा पूरे प्रदेश की जनता को मिल रहा है लेकिन जैसे जैसे सरकार अपनी अंतिम पड़ाव में पहुँच रही है मतलब ढाई साल पूरा हो गए वैसे ही अब सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है और उसमे अधिकारी और ठेकेदार इस प्रकार से जनता को बेवकूफ बनाकर सरकार का ही नही उपभोक्ताओं का भी नुकसान कर रहे है जिसका आने वाले चुनावों में असर दिखेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *