छत्तीसगढ़सारंगढ

मोदी जी के विकसित भारत संकल्प के पथप्रदर्शक है बाबा साहेब अंबेडकर- हरिनाथ खुंटे प्रदेश मंत्री

अंबेडकर जयंती के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए भाजपा नेता हरिनाथ खुंटे

मोदी जी के विकसित भारत संकल्प के पथप्रदर्शक है बाबा साहेब अंबेडकर- हरिनाथ खुंटे प्रदेश मंत्री

सारंगढ़। भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व के आव्हान पर प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ नवीन मार्कण्डेय जी निर्देशानुसर एवं ज़िला भाजपा अध्यक्ष सुभाष जालान के मार्गदर्शन में युग पुरुष भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के जयंती पर्व पर पूरे प्रदेश में जयंती मनाने का योजना रचना किया गया है, जिसके अंतर्गत भाजपा के बड़े नेताओ को शक्ति केंद्र, बूथ केंद्र में जयंती पर्व में मनाने का योजना बनाया गया है।
आज भाजपा के युवा नेता हरिनाथ खुंटे प्रदेश मंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा के द्वारा सारंगढ़ विधानसभा के भेड़वन मंडल ग्राम रेडा एवं ज़िल्दी में आयोजित बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जी के जयंती पर्व में शामिल हुए। सर्वप्रथम रेडा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पअर्पित कर प्रसाद बाटा गया तत्पश्चात ग्राम ज़िल्दी में बाबा साहेब के प्रतिमा पर पुष्पहार चढ़ा कर उपस्थित ग्रामीणों के साथ केक काटकर जयंती मनाया गया।
इस दौरान श्री हरिनाथ खुंटे ने कहा की भारतीय जनता पार्टी के द्वारा बाबा साहेब अम्बेडकर द्वारा देश के स्वर्णिम भविष्य के लिए किए गए संकल्पना के आधार पर आज भाजपा की सरकार देश और प्रदेश में विकसित भारत का संकल्प लेकर आयी है, बाबा साहेब के योगदान कारण आज देश में सभी वर्गों को अपना अधिकार मिल पाया है।
इस कार्यक्रम में भाजपा ज़िला मंत्री श्रीमती मीरा जोल्हे, मंडल उपाध्यक्ष घनश्याम साहू, महामंत्री रामेश्वर गिरी, ज़िला मंत्री अजा मोर्चा रामधन चौहान, सरपंच ग्राम पंचायत ज़िल्दी बाबूलाल, श्रीमती अनिता मीरी महिला स्व सहायता समूह, श्री टण्डन जी, अमरकांत निराला, जोगेंद्र महिलाने सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *