छत्तीसगढ़रायगढ़

जूनाडीह में नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

जूनाडीह में नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

रायगढ़-: नेहरू युवा केंद्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 1अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलने वाली स्वच्छ भारत अभियान देश के 744 जिलों में चलाया जा रहा है। इसके अनुरूप नेहरू युवा केंद्र रायगढ़ के जिला युवा अधिकारी श्री चंद्रभूषण चौबे के मार्गदर्शन में सारंगढ़ विकासखंड के राष्ट्रीय स्वयंसेवक अक्षर भास्कर द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला जूनाड़ीह में साफ सफाई अभियान चलाया गया। शाला परिसर में फैले सभी प्रदूषित कचरे, प्लास्टिक को एकत्रित कर विशेष रीसायकल केंद्र भेजा जाएगा। संस्कार यूथ क्लब के स्वयंसेवकों द्वारा इसे महाअभियान बनाकर साफ सफाई किया गया। इस कार्य को देखकर स्थानीय लोगों ने नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवकों के कार्यों को सराहा और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *