
बिलासपुर-: बहुत ही हर्ष की बात है कि भारत ने 100 करोड़ वैक्सीनेशन का आंकड़ा पार किया है। और और यह हो पाया है तो मोदी जी की इच्छा शक्ति के कारण पूरी देश में लोगों को निशुल्क वैक्सीनेशन लगाने का काम किया जा रहा है जिसे पूरी टीम के साथ स्वास्थ्य विभाग कर रही है जिसमें बड़ी संख्या में प्रतिदिन टीके लगाए जा रहे हैं इसी उपलब्धियों को उत्सव के रूप में मनाते हुए भारतीय जनता पार्टी दक्षिण मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा आज वार्ड नंबर 22 पुराना आजाद नगर में पूर्व पार्षद राजेश मिश्रा जी के निवास में कोरोना काल के दौरान अपनी निरंतर सेवाएं देने वाले डॉक्टर मितानिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सफाई कर्मचारी साथियों का सम्मान कार्यक्रम किया गया जिसमें मुख्य रूप से सिम्स की प्रभारी डॉक्टर श्रीमती आरती पाण्डेय जी, डॉक्टर अशोक मेहता जी मसनगंज का विशेष रूप से शाल और श्रीफल तथा प्रतीक चिन्ह से सम्मान किया गया साथ ही आंगन बाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती माया विश्वकर्मा, ईफत खान, दीपा मेश्राम, रीना वाहने, शैल विश्वकर्मा, तथा मितानिनों में हेमलता साहू, अंसुइया साहू, संतोषी विश्वकर्मा,सफाई कर्मचारी में राजेश यादव,प्रदीप कुमार, गोविंद आदि का तिलक लगाकर, फूलो के साथ श्रीफल और उपहार देकर सम्मान किया गया। स्वागत भाषण पूर्व पार्षद राजेश मिश्रा के द्वारा किया गया वैक्सीनेशन के ऊपर दक्षिण मंडल के संगठन प्रभारी मनीष अग्रवाल ने प्रकाश डाला अंत में सभी को मीठा खिलाकर उनके करोना काल के योगदान हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया। इसमें भाजपा से मुख्य रूप से वार्ड की पूर्व पार्षद श्रीमती उषा राजेश मिश्रा, भाजपा दक्षिण मंडल के अध्यक्ष श्री जुगल अग्रवाल जी महामंत्री अमित तिवारी जी भाजपा दक्षिण मंडल के संगठन प्रभारी श्री मनीष अग्रवाल जी वार्ड के पूर्व पार्षद जितेंद्र राय पूर्व पार्षद गणेश रजक प्रदीप वर्मा जगदीश साहू राजेंद्र शुक्ला अशोक मेघानी विनोद यादव अर्पण मिश्रा श्रीमती सुनीता मिश्रा श्रीमती सरिता सराफ श्रीमती भावना मिश्रा समता श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन अमित तिवारी के द्वारा किया गया
