छत्तीसगढ़बिलासपुररायपुर

अभिषेक कुमार चतुर्वेदी धमतरी सीएसपी की कमान सभालेंगे, 2021,2022,2023 के परिवीक्षाधीन आईपीएस को मिली जिलों मे कमान।

अभिषेक बिलासपुर के निवासी है और उनकी स्कूली शिक्षा बिलासपुर मे ही हुई है।

(पत्रकार गोविन्द शर्मा की रिपोर्ट)

रायपुर /बिलासपुर :- छत्तीसगढ़ केडर मे आये 2021,2022,2023 के प्रशिकक्षु आईपीएस को जिलों मे कमान दी गईं जिसमे अभिषेक चतुर्वेदी (2023) को सीएसपी धमतरी,धोत्रे सुमित कुमार नगर पुलिस अधीक्षक जगदलपुर,ईशु अग्रवाल नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक रायपुर,मयंक मिश्रा नगर पुलिस अधीक्षक रायगढ़,हर्षित मेहर नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग,राहुल बंसल नगर पुलिस अधीक्षक सरगुजा,वैशाली जैन नगर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव,गगन कुमार नगर पुलिस अधीक्षक बिलासपुर मे पदस्था मिली ये सभी प्रशिक्षित आईपीएस अब नई जिम्मेदारी के साथ क़ानून व्यवस्था सभालेंगे.

अभिषेक कुमार चतुर्वेदी का बिलासपुर से है नाता :-

आपको यंहा बताते चले कि अभिषेक कुमार चतुर्वेदी कि स्कूल शिक्षा बिलासपुर मे हुई है उसके बाद आगे कि पढ़ाई उन्होंने दिल्ली मे की और कड़ी मेहनत कर उन्होंने अपने परिवार का ही नहीं बिलासपुर का नाम भी रोशन किया है अभिषेक के पिता बिलासपुर रेलवे मे अधिकारी है जिनकी मेहनत ही थी जो आज अभिषेक को छत्तीसगढ़ की सेवा करने का मौका मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *