छत्तीसगढ़बिलासपुर

सारा दिन सताते हो,रातों को जगाते हो,तुम याद बहुत आते हो इतना जो बार-बार बिल बढाते हो मिलने वाली छूट को खा जाते हो,

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा 400 यूनिट बिजली बिल हाफ को बंद किए जाने के खिलाफ घेराव किया गया

बिलासपुर:-: जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण द्वारा छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल का घेराव!
फिल्‍म का एक गीत है, सारा दिन सताते हो,रातों को जगाते हो,तुम याद बहुत आते हो इतना जो बार-बार बिल बढ़ते हो मिलने वाली छूट को खा जाते हो,इसमें एक लाइन और जोड़ दो इसलिए तुम गाली खूब खाते हो फिर भी नहीं शर्माते हो जनता को तो छोड़िए आप अडानी के लिए कमाते और खाते हो!
हैरान होने की कोई जरुरत नही,बिजली के दरों में बढ़ोतरी एवं कटस को देखते हुए मैं इस नतीजे पर पहुंचा हूं कि बिजली जाने के तो सुख ही सुख है.सबसे पहले तो समाज की तरक्की मे हमारा योगदान है भले ही वो अर्थ आवर ही क्यो न हो.वृद्ध् लोग बिजली न होने पर हाथ का पखां करेगें तो कन्धों के जोडो की अकडन खुल जाएगी. घरो मे चोरी कम होगी कैसे ? अरे भई, बिजली ना होने की वजह से नींद ही नही आएगी जब सोएगें नही तो चोर आएगा कैसे..
बिजली ना रहने एवं मनमानी वृद्धि से से सास बहू के आपसी झगडे कम होगें दोनो बजाय एक दूसरे को कोसने के बिजली विभाग को कोसेगीं हैं इससे मन की भडास भी निकल जाएगी और मन को अभूतपूर्व शांति भी मिलेगी. !
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा 400 यूनिट बिजली बिल हाफ को बंद किए जाने अवस्थित बिजली व्यवस्था उसके बावजूद मूल्य वृद्धि को लेकर विद्युत मंडल कार्यालय का घेराव किया गया जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे सरकार के खिलाफ अपना रोष व्याप्त करते हुए बिजली व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के साथ 400 यूनिट हाफ बिजली की समाप्ति से आम जनता को आर्थिक बोझ का सामना करना पड़ेगा सरकार इसे वापस ले!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *