छत्तीसगढ़बिलासपुर

मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान अंतर्गत प्राचार्याें का प्रशिक्षण संपन्न


मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान अंतर्गत प्राचार्याें का प्रशिक्षण संपन्न


बिलासपुर, 18 अगस्त 2025/मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान अंतर्गत ज़िले के प्राचार्यों सह संकुल प्रभारियों हेतु प्रशिक्षण का आयोजन उन्नत शिक्षण संस्थान बिलासपुर में किया गया। प्रशिक्षण में मस्तूरी, बिल्हा शहरी ग्रामीण के संकुल प्रभारी प्राचार्य शामिल हुए। प्रशिक्षण में कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों के बेहतर सीखने, शिक्षकों के दायित्व, विद्यालयों का बेहतर रखरखाव, जनसमुदाय के सहयोग से विद्यालय में संसाधनों की उपलब्धता, परीक्षा परिणाम में सुधार के उपाय आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा श्री ओम पाण्डेय ने अभियान से सम्बंधित प्रशिक्षण स्तर के बारे में जानकारी प्रदान की।
समग्र शिक्षा जिला परियोजना कार्यालय बिलासपुर से डॉ. अखिलेश तिवारी ने मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान के पूर्व एनईपी 2020 से सबंधित प्री और पोस्ट टेस्ट के माध्यम से प्रतिभागियों को विषय से अवगत कराया। ’एपीसी समग्र शिक्षा बिलासपुर डॉ मुकेश पाण्डेय ने एनईपी के प्रक्रिया, मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान के कार्य उद्देश्य लक्ष्य,स्कूल शैक्षिक कैलेंडर के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान किया गया। ’तत्पश्चात अभियान से सम्बंधित प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई एवं हायर सेकेण्डरी से सम्बंधित 20 बिंदुओं पर आधारित अभियान, संकेतक, अनुलग्न के बारे में संकुल प्रभारी प्राचार्याे को मास्टर ट्रेनर्स द्वारा विस्तार से जानकारी प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अंत मे आभार प्रदर्शन राज्य स्त्रोत ब्यक्ति डॉ भूपेंद्र धर दीवान ने किया। मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान के प्रशिक्षण में पीजीबीटी महाविद्यालय प्राचार्य, राज्य स्तरीय स्त्रोत व्यक्ति डॉ. भूपेंद्र धर दीवान, प्रशिक्षक रामबाबू गुप्ता, धीरेंद्र शर्मा, भूपेश पाण्डेय, निशांत कुरैशी, संजय रजक, प्रमोद कुमार पाण्डेय, कमलेश खोबरगाड़े, जैनेंद्र, अमन और समस्त संकुल प्रभारी प्राचार्य उपस्थिति थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *