छत्तीसगढ़बिलासपुर

शुकून फाउंडेशन के तत्वावधान में भव्य रक्तदान शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन सम्पन्न हुआ।

मुख्य अतिथि के रूप में निज़ामुद्दीन सर,शेख बख्शी अहमद साहब,डॉ. परवीन आलम जी उपस्थिति रहे

शुकून फाउंडेशन के तत्वावधान में भव्य रक्तदान शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन सम्पन्न हुआ।

(महफूज खान पत्रकार )

बिलासपुर :- शुकुन फाउंडेशन का रक्त दान शिविर हज़रत मोहम्मद साहब के उद्देश्य और उनके जन्मदिवस को ध्यान में रखकर आयोजित किया गया। इस रक्तदान का विशेष उद्देश्य थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए रक्त एकत्र करना था, जिन्हें हर महीने जीवन बचाने के लिए रक्त की आवश्यकता होती है।

इस शिविर में 45 वर्ष की महिला से लेकर 18 वर्ष के युवा तक ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। रक्तवीरों में से प्रमुख नाम हैं:
फ़रीदा ख़ान (देवरीखुर्द),फ़िज़ा (नेशनल चैम्पियन, जूडो-कराटे)उस्मान भाई,इमरान भाई,शोएब भाई,शेख सुलतान (थेरेपिस्ट) इसके अलावा लगभग 100 से अधिक लोगों ने रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई।

मुख्य अतिथि के रूप में निज़ामुद्दीन सर,शेख बख्शी अहमद साहब,डॉ. परवीन आलम जी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
सुकून फाउंडेशन टीम से शेख अब्दुल मन्नान, अली इमरान, शेख इमरान, नौशाद भाई, शेख सुलतान, शोएब भाई, शफीक भाई, गुलाम मुर्तुज़ा भाई सहित अनेक समर्पित साथियों ने पूरे जोश व जुनून के साथ योगदान दिया।

संस्थापक शेख अब्दुल मन्नान ने कहा:
“खुद के लिए तो हर कोई जीता है, लेकिन जो लोग दूसरों के लिए जीते हैं, वही वास्तव में बड़ी शख्सियत कहलाते हैं।”

साथ ही उन्होंने समाज के सभी लोगों का दिल से आभार व्यक्त किया और कहा:
“सुकून फाउंडेशन को 9 वर्ष पूरे हो चुके हैं। इसका असली कारण हमारी जनता का वह विश्वास है, जिन्होंने हमें देखे बिना ही हम पर भरोसा किया और लगातार ग़ैबी मदद (हजारों रुपये का योगदान) किया। इस विश्वास को कायम रखना ही हमारा ईमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *