छत्तीसगढ़बिलासपुर

बारीडीह में सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया विधायक अटल ने।

गांव के सामूहिक सामाजिक कार्यों की मूलभूत आवश्यकता है सामुदायिक भवन: अटल श्रीवास्तव

बिलासपुर :- कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने ग्राम बारीडीह में सामुदायिक भवन का भूमिपूजन करते हुए कहा कि गांव के विकास और सामाजिक सामूहिक धार्मिक कार्यों के साथ गांव के लोगों के सुख और दुख के कार्यों के लिए सामुदायिक भवन जरूरी होता है। बारीडीह में सामुदायिक भवन निर्माण से गांव के विकास और आवश्यकता पूरी होगी। अटल श्रीवास्तव ने कहा कि क्षेत्र के गांवों की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने में कृत संकल्पित हु। भूमिपूजन कार्यक्रम में माधुरी अशोक मरकाम सरपंच,शिवकुमार कैवर्त उपसरपंच जगन्नाथ सिंह अजय सिरसो धनसिंह निर्मला बाई मरावी कांति बाई यासीन खान शिवदत्त पाण्डेय कृष्णा साहू , संतोष साहू , मिथिलेश दास मानिकपुरी, शैलेन्द्र सिंह राजपूत ,अटल जायसवाल , दाऊ राम जायसवाल , लाला निर्मलकर आशीष अग्रवाल उपस्थित थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *