छत्तीसगढ़बिलासपुर

भाजपा युवा मोर्चा ने कांग्रेस ग्रामीण एवं शहर अध्यक्ष पर कराई एफ आई आर।

छत्तीसगढ़ राज्य की 3 करोड़ जनता की गरिमा, संवैधानिक पद की प्रतिष्ठा और लोकतांत्रिक विचारधारा पर सीधा हमला है भाजपा

बिलासपुर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के फोटो के साथ अमर्यादित कृत्य करने के विरोध में युवा मोर्चा सिविल लाईन थाने में जाकर दोषियो पर कार्यवाही हेतु दिया ज्ञापन।

आज भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा बिलासपुर में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित प्रदर्शन के दौरान एक अत्यंत निंदनीय, असभ्य और लोकतांत्रिक मर्यादाओं को तार–तार करने वाली घटना सामने आई है। प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के फोटो पर चप्पल से हमला किया, उन पर अपमानजनक व्यवहार किया। जिसके विरोध में भाजयुमो ने बिलासपुर के सिविल लाईन थाना जाकर FIR कर दोषियो के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की मांग की गयी।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष जितेन्द्र देवांगन ने बताया की यह कृत्य केवल एक व्यक्ति के लिए नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ राज्य की 3 करोड़ जनता की गरिमा, संवैधानिक पद की प्रतिष्ठा और लोकतांत्रिक विचारधारा पर सीधा हमला है। विरोध करना अलग बात है, लेकिन इस प्रकार की अराजक, असभ्य और हिंसक मानसिकता किसी भी सभ्य समाज में बर्दाश्त नहीं की जा सकती। कांग्रेस पार्टी द्वारा हमेशा से आदिवासियों का अपमाम किया जाता रहा है पूर्व में भी हमने देखा कीदेश की महामहिम राष्टपति श्रीमती द्रोपती मुर्मू जी को भी राष्ट्र पत्नी बोलकर अपमानित किया गया और अब छत्तीसगढ़ में सीधा और साफ सुधरी छवि के आदिवासी मुख्यमंत्री जी के सुशासन व्यवस्था को कांग्रेस पचा नहीं पा रही है और इसी वजह से एक आदिवासी नेता व मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी की जाति/समुदाय को लक्षित करके यह घृणित कार्य किया गया है।
हम प्रशासन से मांग करते हैं कि—

  • दोषियों की तुरंत पहचान की जाए,
  • उपलब्ध वीडियो/फोटो के आधार पर FIR दर्ज की जाए,
  • और कानून के अनुसार कठोरतम कार्रवाई की जाए।
    किसी भी राजनीतिक दल को लोकतंत्र में असहमति जताने का अधिकार है, लेकिन अराजकता, अभद्रता और संवैधानिक पद का अपमान—यह बिल्कुल अस्वीकार्य है। उक्त घेराव में निखिल केशरवानी जिलाध्यक्ष भाजयुमो, गौरी गुप्ता प्रदेश मंत्री, अनमोल झा प्रदेश पदाधिकारी, राहुल सराफ प्रदेश कार्यसमिती सदस्य, रितेश अग्रवाल, , ऋषभ चतुर्वेदी सन्नी केशरी, धनंज्य गोस्वामी, मोनू रजक, वैभव गुप्ता, मुकेश राव, महर्षि वाजपेयी, नितिन छाबड़ा, आशीष तिवारी, निक्कू चौबे, अशोक राजपूत, राम सचदेव,अलोक पटेल, सुजीत पाण्डेय, आयुष शर्मा , प्रकाश साहू, शिवम जायसवाल, विक्रम सिंह, डंकेश्वर यादव, धन्नू डंसेना, भूपेश तिवारी, तुलेश पटेल, सहित युवा मोर्चा के सैंकड़ो कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।