छत्तीसगढ़बिलासपुर

काव्य भारतीय कला मंडल का बसंत उत्सव 49 वां वर्ष 26 जनवरी को मनाया जायेगा।


काव्यभारती का भव्य बसंत उत्सव 26 जनवरी को
संस्थापक मनीषदत्त को करेंगें स्मर

विकास नगर 27 खोली स्थित बाजपेयी परिषद में प्रातः 11-00 बजे बसंत उत्सव का भव्य आयोजन किया गया है


(आयोजन का 49वाँ वर्ष)
कलाकारों,सेनानी परिवार का सम्मान


बिलासपुर । काव्यभारती कला संगीत मण्डल का बसंत उत्सव का आयोजन दिनांक 26 दिन सोमवार को स्थानीय विकाश नगर 27 खोली स्थित बाजपेयी परिषद में प्रातः 11-00 बजे बसंत उत्सव का भव्य आयोजन किया गया है उक्त जानकारी देते हुये संस्था के अध्यक्ष पूर्व विधायक चन्द्र प्रकाश बाजपेयी ने बतलाया की वर्ष 1978 के संस्थापक कला मनीषी “मनीष दत्त दादा” ने जिस पौधे को रोपा था संस्था के सदस्य उन्हें स्मरण करते हुये आज बसंत उत्सव का 49 वाँ वर्ष पूर्ण करेंगे 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर सर्व प्रथम ध्वजारोहण अपने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम उन्हें भी स्मरण करते हुये इस बार बसंत पंचमी पर्व पर देश भक्ति बसंत गीत वीरों का कैसा हो बसंत,आ रही हिमालय से पुकार,मेरा रंगदे बसंती चौला आदि गीतों की प्रस्तुति होगी । बसंत उत्सव का यह आयोजन स्थानीय बाजपेयी परिषद विकास नगर 27 खोली में 26 जनवरी की प्रातः 11-00 बजे आयोजित किया गया है कार्यक्रम ठीक प्रातः 11 से 11-15 बजे ध्वजारोहण,माँ सरस्वती,भारत माता पूजन,स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का स्मरण,संस्थापक स्व दादा मनीष दत्त जी को पुष्पांजलि स्मरण के बाद प्रातः 11-15 बजे से 12-30 बजे तक काव्य भारती के कलाकारों,सेनानी परिवार द्वारा देश भक्ति के गीत एवं स्थानीय कवियों द्वारा रचित बसंत गीतों का गायन,बच्चों द्वारा नृत्य,अभिनय की प्रस्तुति संस्था के कलाकार सविता कुशवाहा,डॉ किरण बाजपेयी,निवेदिता सरकार,अजिता,डॉ चंदना मित्रा,डॉ शकुंतला जितपुरे आदि बहनो की सुरमधुर प्रस्तुति होगी साथ ही स्काउट गाइड बच्चों का एवं कलाकारों को सम्मानित किया जावेगा दोपहर 12-30 बजे एक साथ भोजन,प्रसाद का आनंद लेंगें ।
श्री बाजपेयी सहित संस्था के वरिष्ट सदस्य डॉ विजय सिन्हा,एस भारतीयन,डॉ प्रभाकर पांडेय,चन्द्र शेखर बाजपेयी,महेश श्रीवास,डॉ सुप्रिया भारतीयन,डॉ रत्ना मिश्रा,वैभव गुलहरे,अखिलेश बाजपेयी ने एक संयुक्त विज्ञप्ति में नगर के कला प्रेमियों को अधिक से अधिक संखिया शामिल होने अगर सम्भव हो तो पीले परिधान में पधारनें का अनुरोध किया है
प्रति,दैनिक पत्रकार महोदय प्रकाशन हेतु
(चन्द्र प्रकाश बाजपेयी पूर्वविधायक)
अध्यक्ष काव्यभारती कला संगीत मंडल
बिलासपुर छग 9425526260

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *