छत्तीसगढ़बिलासपुर

संकल्प की थीम पर पेश हुआ छत्तीसगढ़ का बजट :-महर्षि बाजपेयी,बजट में सर्वहारा समाज को खास त्वज्जो दी गई :- रौशन सिंह,

बजट में सर्वहारा समाज को खास त्वज्जो दी गई : रौशन सिंह भाजयुमो नेता

भाजयुमो नेता प्रदेश कार्य समिति सदस्य रौशन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत बजट प्रदेश के युवा,किसान, सर्वहारा समाज आम जनता का इस बजट में ध्यान रखा गया है।प्रदेश को विकासशील राज्य से विकसित राज्य बनाने के विजन से इस बजट को संकल्प का रूप दिया गया है. इस बजट में विभिन्न घोषणाओं से मध्यम वर्ग सहित प्रदेश के करोड़ो नागरिक लाभान्वित होंगे एवं प्रदेश विकास के नये आयाम के तरफ अग्रसर होगा.।

संकल्प की थीम पर पेश हुआ छत्तीसगढ़ का बजटबिलासपुर को भी छत्तीसगढ़ आइटी, नये फ्लाईओवर सहित मिली अनेको नयी सौगातेविकसित छत्तीसगढ़ के सपने को साकार करने वाला बजट – महर्षि बाजपेयी (जिला उपाध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा)

आज पेश हुए वित्तीय वर्ष 2026-27 के छत्तीसगढ़ के बजट को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष महर्षि बाजपेयी ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा की यह बजट छत्तीसगढ़ को नयी उचाईयों तक पहुंचाने वाला बजट है । आज का बजट संकल्प की थीम पर पेश हुआ है जिसमे सभी वर्गो का पूरी तरह से ध्यान रखा गया है, आज पेश हुए बजट से छत्तीसगढ़ के विकास को नयी रफ्तार मिलेगी।आज के बजट मे हमारे बिलासपुर के एयरपोर्ट को भी वायु योजना से जोड़ा गया है जिससे जल्द ही नयी उडाने हमारे बिलासा देवी एयरपोर्ट से प्रारंभ होगी, अच्छी शिक्षा के लिये छत्तीसगढ़ आईटी,नये फोरलेन फ्लाईओवर, युवाओं के लिये एजुकेशन हब सहित अनेको नयी सौगाते हमारे बिलासपुर को भी मिली है, जिससे आने वाले सालो मे हमारा बिलासपुर शहर भी विकास के नये कीर्तिमान स्थापित करेगा ||

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *