छत्तीसगढ़बिलासपुररायपुर

कोटा विधानसभा के ग्रामों में आवास योजना के मजदूरी भुगतान में हो रहे भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया विधायक अटल ने।

आवास में 2151 दिनों की मजदूरी भुगतान में हुआ लाखों का भ्रष्टाचार

विधायक अटल श्रीवास्तव ने प्रश्नकाल के दौरान उठाया मुद्दा

बिलासपुर /रायपुर :- उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने उत्तर में स्वीकार्य किया मस्टर रोल में गलत तरीके से हाजिर दर्ज कर भुगतान होना जांच में पाया गया, तत्कालीन ग्राम रोजगार सहायक से राशि वसूली की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है

कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने विधानसभा सत्र में कोटा विधानसभा के ग्रामों में आवास योजना के मजदूरी भुगतान में हो रहे भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया। विधायक ने आवास योजना के मजदूरी भुगतान में हो रहे भ्रष्टाचार और कार्यवाही की जानकारी मांगी। प्रश्न के जवाब में उत्तर दिए गए की ग्राम कुंवारीमुड़ा गांव में 2151 दिनों की मजदूरी जिसकी 5.17 लाख रुपए अन्य व्यक्तियों के गलत नाम से मस्टर रोल में हाजरी दर्ज कर गबन किया गया है और ग्राम सेमरा में प्राप्त शिकायत की जांच चल रही है।

विधायक अटल श्रीवास्तव ने कहा कि भ्रष्ट अधिकारी और कर्मचारियों के सह में गरीब ग्रामीणों के आवास मजदूरी में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है। और जहां जहां आवास बन रहा है वहां के कर्मचारियों द्वारा एक चौनल बना कर गरीब ग्रामीणों के मजदूरी को गबन कर लाखों का भ्रष्टाचार किया जा रहा है। ग्रामीणों को मजदूरी भुगतान का पता भी नहीं चलता है और फर्जी मस्टर रोल से भुगतान हो जाता है। आवास योजना के मजदूरी भुगतान की जांच किया जाए तो हर पंचायत में भ्रष्टाचार सामने आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *