छत्तीसगढ़सारंगढ

अ. भा. पत्रकार सुरक्षा समिति की मांग 25 लाख रूपये पत्रकार भवन के लिए स्वीकृत।

संगठन ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर भूमि चिन्हाकित करने हेतु ज्ञापन सौंपा।

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पत्रकारों को बड़ी सौगात, पत्रकार भवन के लिए 25 लाख स्वीकृत

सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले में पत्रकारिता जगत के लिए गौरव का क्षण सामने आया है। अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति, सारंगढ़-बिलाईगढ़ द्वारा वर्षों से आयोजित किए जा रहे कवि सम्मेलन, पत्रकार कार्यशाला एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों के सम्मान समारोह की परंपरा को नई ऊंचाई मिली है।
इसी क्रम में प्रदेश के डिप्टी सीएम अरुण साव ने संगठन के पत्रकार भवन निर्माण हेतु 25 लाख रुपये की राशि स्वीकृत कर ऐतिहासिक पहल की है। इस घोषणा से जिले के पत्रकारों में उत्साह की लहर दौड़ गई है।
भवन निर्माण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर पत्रकार भवन हेतु भूमि चिन्हांकन एवं आबंटन की मांग को लेकर निवेदन पत्र सौंपा। पत्रकारों का कहना है कि भवन निर्माण से जिले में पत्रकारिता को नई दिशा और मजबूती मिलेगी, साथ ही संगोष्ठी, कार्यशाला और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए स्थायी मंच उपलब्ध होगा।
संगठन के सदस्यों ने इस महत्वपूर्ण पहल के लिए डिप्टी सीएम अरुण साव के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्राही, जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल, जिला उपाध्यक्ष मनोहर पटेल एवं प्रदेश संयोजक कैलाश पंडा के सराहनीय योगदान को भी विशेष रूप से रेखांकित किया गया।
जिले में पत्रकारों के हित में इन सभी पदाधिकारियों का निरंतर सहयोग और सक्रियता चर्चा का विषय बना हुआ है। पत्रकारों ने एक स्वर में कहा कि यह भवन केवल एक इमारत नहीं, बल्कि पत्रकार एकता, सम्मान और सुरक्षा का प्रतीक बनेगा। अब निगाहें प्रशासन पर टिकी हैं कि शीघ्र भूमि आबंटन की प्रक्रिया पूर्ण कर पत्रकार भवन निर्माण का सपना साकार किया जाए। इस मौके पर नरेश चौहान जिलाध्यक्ष, देवराज दीपक कार्यकारी जिलाध्यक्ष, सुधीर चौहान ब्लॉक अध्यक्ष बरमकेला, समीप अनंत ब्लॉक अध्यक्ष सारंगढ़, टीकाराम सहिस, मिथुन यादव, पिंगध्वज खण्डेकर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *