छत्तीसगढ़बिलासपुर

बच्चों की सुविधा हेतु स्वयं सिद्धा फाउंडेशन द्वारा वाटर कूलर भेंट किया गया


सराहनीय_कार्य वाटर कूलर एवं सेनेटरी पैड का वितरण स्वयं सिद्धा फाउंडेशन द्वारा

बिलासपुर सकरी शासकीय हाई स्कूल में भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए समाजसेवियों ने बच्चों और मैडम एवं आमजन की राहत के लिए सराहनीय पहल की है। बच्चों की सुविधा हेतु स्वयं सिद्धा फाउंडेशन द्वारा वाटर कूलर भेंट किया गया, ताकि बच्चों को ठंडे पानी के लिए भटकना न पड़े। वहीं, फाउंडेशन द्वारा सकरी हाईस्कूल में जनसेवा की मिसाल पेश करते हुए वाटर कूलर लगवाया। इस अवसर पर स्वयं सिद्ध फाउंडेशन के अध्यक्ष चंचल सलूजा के द्वारा वाटर कूलर का उद्घाटन किया गया
चंचल सलूजा ने बताया स्वस्थ बच्चे ही स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकते हैं, और इसी सोच को आगे बढ़ाने के लिए बालिकाओं के बीच सेनेटरी पैड वितरण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस पहल का उद्देश्य केवल सेनेटरी पैड वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि बालिकाओं को माहवारी से जुड़ी सही जानकारी देना, स्वच्छता के महत्व को समझाना और उनके मन से झिझक एवं डर को दूर करना है। “स्वस्थ नारी ही सशक्त समाज की नींव है”
स्वयं सिद्धा फाउंडेशन के अध्यक्ष चंचल सलूजा, सचिव नवीन चंद्र दुबे, सदस्य विजयलक्ष्मी चौहान जी, शाला समिति अध्यक्ष नीरू बिष्ट, स्कूल रज़िया परवीन प्राचार्य, स्कूल स्टाफ की मैडम सहित स्कूल बालिकाएं लोग मौजूद रहे। समाजसेवियों के इन प्रयासों की चारों ओर प्रशंसा हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *