
सामाजिक सहभागिता और जनसेवा के कार्य समाज को नई दिशा देते हैं : अमर अग्रवाल
बिलासपुर।
वरिष्ठ भाजपा नेता एवं नगर विधायक अमर अग्रवाल ने अग्रवाल सेवा समिति द्वारा भारतीय नगर मुक्तिधाम में किए जा रहे जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने मुक्तिधाम परिसर में वृक्षारोपण कर स्वच्छ, हरित एवं पर्यावरण-संवर्धन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। श्री अग्रवाल ने कहा कि समाज की सहभागिता से किए जा रहे जनहित एवं सेवा कार्य सामाजिक उत्तरदायित्व के उत्कृष्ट उदाहरण हैं, जो आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करेंगे।
इसी क्रम में बिलासपुर प्रवास पर पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का श्री अमर अग्रवाल ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री का अभिनंदन करते हुए प्रदेश के विकास एवं जनकल्याण के लिए उनके नेतृत्व की सराहना की।
इसके पश्चात श्री अग्रवाल मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के साथ कन्नौजे रजक समाज सेवा समिति, संभाग बिलासपुर द्वारा संत गाडगे चौक, चकरभाठा में आयोजित शपथ ग्रहण, सम्मान एवं भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, कैबिनेट मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक श्री धरमलाल कौशिक, विधायक श्री सुशांत शुक्ला, महापौर श्रीमती पूजा विधानी सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।

