
लायंस क्लब बिलासपुर संगम ने किया डॉक्टर्स का सम्मान
लायंस इंटरनेशनल के सत्र 2026-27 के पहले दिन आज 1 जुलाई को डॉक्टर्स दिवस के अवसर पर बिलासपुर के लायंस क्लब संगम ने डॉ. शैलेश पैकरा , डॉ. अपेक्षा कौशिक जो कि मुख्यमंत्री स्लम स्वस्थ योजना के क्रमांक 3व 4 के डॉक्टर है साथ ही डॉ. आशा पहारे,शासकीय हॉस्पिटल,गांधी चौक, डॉ.भूपेंद्र साहू,मारुति डेंटल साइंस कॉलेज रोड , चाटीडीह, डॉ.आलोक कश्यप, लोटस चिल्ड्रन हॉस्पिटल, जरहाभाठा, डॉ.योगेंद्र पहारे,श्याम हॉस्पिटल,सीपत रोड, विलासपुर को उनके कार्य स्थल पर जाकर स्मृतिचिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
डॉक्टर डे पर डॉक्टरों को सम्मानित करने हेतु लायंस क्लब बिलासपुर संगम के चार्टर अध्यक्ष लायन अश्विनी यादव, चार्टर सचिव लायन नेहल मिश्रा, लायन सुरेश यादव, लायन राजेश मिश्रा, लायन रितेश मोदी, लायन चंद्रकला पैकरा एवं मेडिकल स्टाफ उपस्थित थे।
