
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ पूर्वी मंडल का अमन अरोरा को सह संयोजक बनाया गया।
बिलासपुर में रेल्वे क्षेत्र एवं पूर्वी मंडल के युवा व्यापारी एवं रेल्वे बुधवारी बाजार व्यापारी संघ के राकेश अग्रवाल को पूर्वी मंडल का संयोजक बनाया गया
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) व्यापार प्रकोष्ठ की बिलासपुर शहर जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। सभी मंडलो की कार्यकारणी की लिस्ट जारी कर दी गईं जिसमे नई कार्यकारिणी में राकेश अग्रवाल को पूर्वी मंडल का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है वही सह संयोजक के रूप में अमन अरोरा को बनाया गया है
छत्तीसगढ़ के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन, संभाग प्रभारी, संभाग सहप्रभारी एवं जिला प्रभारी के निर्देश तथा भाजपा बिलासपुर शहर जिला कोर ग्रुप के निर्णय के अनुरूप यह नियुक्तियां की गई हैं।
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुभाष अग्रवाल तथा भाजपा बिलासपुर शहर जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर की अनुशंसा पर जिला संयोजक नितिन छाबड़ा ने व्यापार प्रकोष्ठ के जिला पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों की घोषणा की।
पूर्वी मंडल के भाजपा कार्यकर्त्ता में खुशी की लहर दौड़ गईं और सभी भाजपा सदस्यों ने नियुक्ति पश्चात पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। नितिन छाबड़ा, राकेश अग्रवाल, अमन अरोरा ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जिस विश्वास के साथ उन्हें दायित्व सौंपा है, उसका वे पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा व्यापारियों और संगठन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे।
