छत्तीसगढ़बिलासपुर

मध्यनगरी दुर्गा उत्सव समिति अपने स्वर्णिम वर्ष में करेगी भव्य आयोजन

मध्यनगरी दुर्गा उत्सव समिति इस वर्ष अपने गौरवशाली 50वें (स्वर्णिम) वर्ष में प्रवेश कर रही है।


बिलासपुर। मध्यनगरी दुर्गा उत्सव समिति इस वर्ष अपने गौरवशाली 50वें (स्वर्णिम) वर्ष में प्रवेश कर रही है। इस अवसर पर समिति की एक महत्वपूर्ण महाबैठक सदर बाजार स्थित श्याम सदर सराफा परिसर में आयोजित की गई।
बैठक में समिति के सभी वरिष्ठ एवं सक्रिय सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सर्वसम्मति से समिति के 50वें स्वर्णिम वर्ष के लिए श्री विजय वर्मा भा को अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर समिति की स्थापना काल से जुड़े वरिष्ठ सदस्यों श्री राजेश वर्मा, श्री विजय वर्मा एवं श्री नारायण तवाड़कर श्री संतु पांडे श्री बबलू वर्मा श्री नीरज वर्मा श्री चुट्टू अवस्थी श्री प्रकाश अग्रवाल का श्रीफल एवं शाल भेंट कर सम्मानपूर्वक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
मध्य नगरी दुर्गा उत्सव समिति सदैव अपने रचनात्मक, सांस्कृतिक एवं भक्तिमय आयोजनों के लिए नगर में विशिष्ट पहचान रखती है। समिति के सदस्य अमित राय ने बताया कि स्वर्णिम वर्ष के उपलक्ष्य में इस बार श्रद्धालुओं के लिए अनेक विशेष एवं आकर्षक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जो नगरवासियों के लिए यादगार सिद्ध होंगे।
समिति ने नगर के समस्त श्रद्धालु भक्तों से आग्रह किया है कि वे इस ऐतिहासिक अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर मां दुर्गा की आराधना एवं भव्य आयोजनों का पुण्य लाभ प्राप्त करें। इस मीटिंग में वरिष्ठ सदस्य अश्वनी ताम्रकार आशीष संथालिया अनुग्रह मिश्रा हीरु चंदानी कोमल शर्मा राज शर्मा प्रेम जय एवं सभी सदस्य उपस्थित थे