
बिलासपुर में “प्रभा मिलिट्स कैफे” का भव्य शुभारंभ; महापौर पूजा विधानी और कैट अध्यक्ष हीरानंद जयसिंह ने की नारी सशक्तिकरण की सराहना
बिलासपुर, 14 जुलाई 2026: स्वास्थ्य, पोषण और महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज बिलासपुर के शासकीय कन्या बिलासा स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में “प्रभा मिलिट्स कैफे” का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ।समारोह में मुख्य रूप से उपस्थित माननीया महापौर श्रीमती पूजा विधानी जी ने रिबन काटकर कैफे का विधिवत शुभारंभ किया। उनके साथ विशिष्ट गरिमा बढ़ाते हुए कैट (CAIT) बिलासपुर के अध्यक्ष श्री हीरानंद जयसिंह जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर पूजा विधानी,वरिष्ठ उद्योगपति हरीश केडिया जी ,कैट बिलासपुर अध्यक्ष हीरानंद जयसिंह और श्रीमती बिंदु सिंह कुशवाहा जी भी शामिल हुए।इस अवसर पर कैट अध्यक्ष श्री हीरानंद जयसिंह जी ने अपने संबोधन में महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा, “यह कैफे केवल एक व्यावसायिक शुरुआत नहीं है, बल्कि सक्षम नारी और नारी सशक्तिकरण का एक बेहतरीन उदाहरण है। जब महिलाएं इस तरह के अभिनव प्रयास के साथ आगे आती हैं, तो पूरा समाज आत्मनिर्भर बनता है। मिलेट्स (मोटे अनाज) को बढ़ावा देने की यह पहल स्वास्थ्य और व्यापार दोनों के लिए सराहनीय है।”कैफे की संचालिका सुश्री प्रभा मूर्ति एवं श्रीमती कुमुद स्वर्णकार, रिंकू सिंह ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि इस कैफे का मुख्य उद्देश्य कॉलेज की छात्राओं और शहरवासियों को शुद्ध, पारंपरिक और पोषक तत्वों से भरपूर मिलेट्स व्यंजन उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में कॉलेज स्टाफ सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

