
बिलासपुर /-25 जुलाई 2026 को बिलासपुर के सैकड़ों युवाओं एवं जागरूक नागरिकों द्वारा नीट पेपर लीक मामले के विरोध में, जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों व नागरिकों पर दिल्ली पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज करने का प्रतिरोध करने के लिए स्थानीय गांधी चौक से देवकीनंदन चौक तक रैली निकाली गई।
रैली का आरंभ शहीद महात्मा गांधी जी की मूर्ति पर फूलमाला पहनाकर, उन्हें याडकर करके किया गया.
रैली गांधी चौक से जूना बिलासपुर सिटी कोतवाली गोलबाजार एवं सदर बाजार होते हुए सिम्स चौक तक पहुंची जहां पर पुलिस प्रशासन द्वारा रैली को समाप्त करने हेतु आगे जाने से रोक दिया गया, जिस पर आयोजकजन ने पुलिस अधिकारियों का अनुरोध मानकर सिम्स चौक पर राष्ट्रगान को सामूहिक रूप से गाकर रैली का समापन किया गया।
रैली मार्ग पर प्रदर्शनकारियों द्वारा अनुशासित तरीके अपनाते हुए सरकार की परीक्षा नीतियों के विरोध में नारे लगाए गए एवं एनटिए को भंग करने की मांग की गई। साथ ही रैली में सोनम वांगचुक जिंदाबाद के नारे भी लगाए गए जिन्होंने अपने आमरण अनशन से सरकार पर छात्रों की मांगें मानने के लिए सार्थक दबाव बनाया।

जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों व नागरिकों पर दिल्ली पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज करने का प्रतिरोध देश में शिक्षा व्यवस्था में सुधार होने तक समय समय पर आंदोलन करने कि आवश्यकता पर सहमति जताई।
रैली में बड़ी संख्या में जेन जी उम्र के छात्र छात्राओं, युवा के साथ शहर के अनेक बुध्दीजीवी, परिजननागरिकों ने भी भाग लिया। रैली मार्ग में सभी दुकानों मकानों से नागरिकों ने बाहर आकर रैली को समर्थन दिया।
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से रैली मे युवाओ के अंदर जोश का माहौल देखने को मिला, आगामी 26 जुलाई को रायपुर जाने की जानकारी भी दी गयी.
कार्यक्रम के आयोजकजन से प्रियंका शुक्ला अधिवक्ता, कुणाल रामटेके,नन्द कश्यप,प्रथमेश मिश्रा, प्रशांत ठाकुर, शशांक देवांगन, सूर्या शर्मा, अकरम, राज़िक अली, सूरज साहू, लोकेश उइके, पूजा उइके, रजनीश श्रीवास्तव, आदर्श, प्रज्ञा मेश्राम, विवेक यादव, परदेसी रात्रे, छोटू ध्रुव, जैरी हेनरी, खालिद खान, सज्जू खान, जसबीर सिंह चावला, असीम तिवारी, कमलेश लौहरात्रे, सचिन शर्मा समेत ढेरो छात्र, युवा परिजन उपस्थित रहे..

