छत्तीसगढ़बिलासपुर

मोनू रजक उत्तर मंडल युवा मोर्चा प्रभारी बने।

जिला मंत्री भारतीय जनता युवा मोर्चा मोनू रजक को उत्तर मंडल युवा मोर्चा का प्रभारी बनाया गया..

बिलासपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला मंत्री मोनू रजक को संगठन ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए उत्तर मंडल युवा मोर्चा का प्रभारी नियुक्त किया है। इस नियुक्ति को संगठन ने आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।
मोनू रजक लंबे समय से भारतीय जनता युवा मोर्चा में सक्रिय रहकर संगठन की विभिन्न गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं। युवाओं के बीच उनकी सक्रियता, संगठन के प्रति समर्पण और कार्यशैली को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन पर विश्वास जताते हुए यह नई जिम्मेदारी सौंपी है।

नई जिम्मेदारी मिलने पर मोनू रजक ने प्रदेश एवं जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तर मंडल में युवा मोर्चा को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा तथा अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़कर पार्टी की नीतियों और जनहितकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।

उनकी नियुक्ति पर भारतीय जनता पार्टी एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में उत्तर मंडल में संगठन को नई मजबूती मिलेगी।