छत्तीसगढ़बिलासपुर

दो साल के कार्यकाल का लेखा जोखा सौंप और बैठक में पुनः सर्वसमत्ति से मनीष लाहोरानी को कार्यभार दिया गया

मनीष लोहरानी सिंधी युवक समिती के पुनः बने अध्यक्ष

दो साल के कार्यकाल का लेखा जोखा सौंप और बैठक में पुनः सर्वसमत्ति से मनीष को कार्यभार दिया गया

(गोविन्द शर्मा पत्रकार )

बिलासपुर! सिंधी युवक समिति की एक आवश्यक बैठक सिंधु विद्या मंदिर, सिंधी कॉलोनी, बिलासपुर में संपन्न हुई समिति के अध्यक्ष श्री मनीष लाहोरानी ने पिछले 2 वर्षो के आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया और अपना इस्तीफा समिति के संयोजक एवं संरक्षक एवं मुख्य चुनाव अधिकारी श्री अमर बजाज जी को सौंपा तत्पश्चात समिति के 2026-2028 तक के लिए नए अध्यक्ष हेतु सिंधी युवक समिति के संरक्षक गण एवं चुनाव अधिकारी गण श्री अमर बजाज जी, श्री मनोहर खट्वानी जी, ने उपस्थित समस्त समिति सदस्यों की सहमति से सर्वसम्मिति से एक मत से सिंधी युवक समिति के नए श्री अध्यक्ष पुनः मनीष लाहोरानी को नियुक्त किया समिति के पुनः अध्यक्ष श्री मनीष लाहोरानी के बनने पर बिलासपुर पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत, पूज्य सिंधी वार्ड पंचायतों के अध्यक्ष महोदयों, समिति सदस्यों ने हर्ष ध्वनि से नये अध्यक्षों का स्वागत किया