
ढाई सौ श्रद्धालुओं का जत्था पांच बसों और दो चार पहिया से रवाना हुए।
नवल किशोर सिंह सेवा संस्थान प्रत्येक वर्ष कराता है निःशुल्क देवघर तीर्थयात्रा कुशीनगर।
कुशीनगर :- प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी नवल किशोर सिंह सेवा संस्थान के तत्वावधान में साखोपार से ढाई सौ श्रद्धालुओं का एक जत्था आज देवघर के लिए रवाना हुआ। सुबह आठ बजे से ही संस्थान के कार्यालय पर शाखोपार के अलावा आसपास के विभिन्न गांवों के श्रद्धालु एकत्रित होने लगे और साढ़े ग्यारह बजे बोलबम के गगनभेदी जय घोष के साथ देवघर के लिए रवाना हुए। इस तीर्थयात्रा में नवल किशोर सिंह सेवा संस्थान के अध्यक्ष एवं अजय प्रताप नारायण सिंह, बी ओ सी डब्ल्यू बोर्ड मेंबर, भाजपा नेता अभय प्रताप नारायण सिंह, ग्राम प्रधान शैलेश प्रताप नारायण सिंह, संस्थान के सचिव कुशल प्रताप नारायण सिंह एडवोकेट आदि सदस्य भी रवाना हुए इसके अलावा चंद्रभूषण पांडेय, जय प्रकाश पांडे, संदीप सिंह, नागेन्द्र पांडे, मनीष सिंह टप्पू, शशांक सिंह, भुवनेश सिंह, मुखलाल चौहान, हरिशंकर वर्मा, राम आज्ञा यादव, विश्वजीत गुप्ता, सागर गोंड, जीउत यादव, रत्नेश सिंह, शिवम प्रताप सिंह, नगीना रावत, पारस निषाद, अनूप मधेशिया, सुखल राजभर आदि ढाई सौ श्रद्धालुओं का जत्था पांच बसों और दो चार पहिया से रवाना हुए।
