छत्तीसगढ़बिलासपुर

”पहुना आमंत्रण” प्रेस क्लब सचिव संदीप करिहार के साथ सभी पदाधिकारियों ने अमर अग्रवाल विधायक बिलासपुर को आमंत्रित किया

विधायक राजनीतिक सफर, सार्वजनिक जीवन के अनुभवों और विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक विषयों पर खुलकर संवाद करेंगे।

छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री एवं बिलासपुर विधानसभा के वरिष्ठ विधायक श्री अमर अग्रवाल जी रविवार को दोपहर 01:00 बजे बिलासपुर प्रेस क्लब के परंपरागत कार्यक्रम “हमर पहुना” में शामिल होंगे।

इस अवसर पर विधायक श्री अमर अग्रवाल जी पत्रकारों से अपने लंबे राजनीतिक सफर, सार्वजनिक जीवन के अनुभवों और विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक विषयों पर खुलकर संवाद करेंगे।

आप सभी सम्मानित पत्रकार साथियों से सादर अनुरोध है कि कार्यक्रम में उपस्थित होकर संवाद को सार्थक बनाएं। आप सभी की उपस्थिति सादर प्रार्थनीय है।

दिनांक: 23 अगस्त 2026, रविवार,
समय: दोपहर 01:00 बजे,
स्थान: राघवेन्द्र राव सभा भवन परिसर, बिलासपुर प्रेस क्लब बिलासपुर