
सनाढ्य सभा के चुनाव में महेश तिवारी पिरोना अध्यक्ष एवं मंत्री पद पर गणेश प्रसाद बुधौलिया निर्विरोध चुने गये
कोंच(जालौन) राम कुंड स्थित सनाढ्य सभा के भवन में समाज के उत्थान के लिये चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की गई थी जिसमे रविवार को चुनाव अधिकारी कोंच बार संघ के अध्यक्ष संजीव कुमार तिवारी एडवोकेट व राजेन्द्र शर्मा को चुनाव अधिकारी बनाया गया था आज हुये चुनाव में सर्व सम्मति से समाज के जाने माने चेहरे महेश तिवारी पिरोना को निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया और मंत्री पद पर गणेश प्रसाद बुधौलिया पुर्व शिक्षक को चुन लिया गया है इस समाज के चुनाव में समाज के लोगो मे अच्छी खासी भीड़ मोजूद रही और इस चुनाव के समय भारी खुशी का माहौल रहा इस अध्यक्ष पद पर महेश तिवारी पिरोना व मंत्री गणेश प्रसाद बुधौलिया के बनने पर सभा से जुड़े लोगों ने उन्हें फूल माला ओं से स्वागत सम्मान किया इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार राम बाबू शर्मा पहाड़गाँब जग मोहन बुधौलिया खेरी सत्य नारायण गोपाल शर्मा पहलाद नगाइच धर्मेंद्र गोस्वामी अनिल वेद राजीव द्विवेदी आशुतोष बुधौलिया मनोज दुरवार रामनरेश शुक्ला खुर्द पप्पू शुक्ला खुर्द ड़ा मृदुल दांतरे राजेन्द्र उपाध्याय देवेंद्र शर्मा मिरकु महाराज आकाश उपाध्याय आदि सभा से जुड़े लोग मौजूद रहे
