मध्यप्रदेश

महिला जीवित फिर भी बन गया मृत्यु प्रमाण पत्र

जिंदा महिला का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा कर जमीन की कराई फर्जी वसीयत।

भिंड – जीवित महिला का फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र बनवा कर उसकी प्रोपर्टी हथियाने का मामला सामने आया है यह फर्जीवाड़ा महिला के जेठ के लड़कों के द्वारा अंजाम दिया गया है अब महिला अधिकारियों के सामने चीख चीख कर कह रही है कि मैं जिंदा हूं महिला ने इसकी शिकायत जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक से की है
मिहोनी निवासी छाया शर्मा ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपूसे को दिए आवेदन में बताया है कि उसकी ससुराल समन्ना गाँव में है जहाँ उसके नाम खेती है और फूप में एक प्लाट भी है पति से अनबन होने के बाद महिला अपने मामा के पास कलकत्ता चली गयी थी उसी का फायदा उठाकर उसके जेठ के लड़के अनिल कुमार और सुबोध कुमार ने उसका फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर उसकी सारी प्रोपर्टी की फर्जी वसीयत अपने नाम करवा ली महिला जब अपने मौसा की तेरहवीं में आई तब उसको इस फर्जीवाड़े का पता चला तब महिला अपने पति के साथ पुलिस अधीक्षक से शिकायत करने पंहुचीं और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपूसे को अपनी व्यथा सुनाई महिला की पीड़ा सुनने के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने देहात थाना प्रभारी को जाँच करने के आदेश दिए हैं इस पूरे मामले में फूप के तत्कालीन नायब तहसीलदार की भूमिका भी संदेह के घेरे में है महिला का जो फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बना है उसे नायब तहसीलदार ने ही जारी किया है।

बाईट – छाया देवी
पीड़िता

कमलेश कुमार खरपुसे (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भिंड)

भिंड से
पीयूष बिरथरिया