छत्तीसगढ़बिलासपुर

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के तहत तिरंगा स्लोगन और देशभक्ति गीत प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

छत्तीसगढ़ गठन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में राज्यभर में रजत महोत्सव का उत्सव मनाया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के तहत तिरंगा स्लोगन और देशभक्ति गीत प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

छात्रों में दिखा राष्ट्र प्रेम और देशभक्ति का भाव

बिलासपुर, 19 अगस्त/ छत्तीसगढ़ गठन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में राज्यभर में रजत महोत्सव का उत्सव मनाया जा रहा है। जिले में कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल और सीईओ श्री संदीप अग्रवाल के मार्गदर्शन में रजत महोत्सव के तहत जिले में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज डिजिटल तिरंगा स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। डिजिटल प्रतियोगिता में शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के महाविद्यालयीन छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। छात्र-छात्राओं ने डिजिटल माध्यम से प्रतियोगिता में भाग लिया और तिरंगे की शान और देशभक्ति की भावना को रचनात्मक अंदाज में प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता के दौरान छात्रों में विशेष उत्साह देखा गया। कई प्रतिभागियों ने देश के शहीदों को याद करते हुए डिजिटल कला और शब्दों का सुंदर संगम प्रस्तुत किया। राष्ट्रीय सेवा योजना के राज्य समन्वयक श्री मनोज सिन्हा ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में प्रविष्टियां आई हैं जिनमें से विजेताओं का चयन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्रप्रेम से जोड़ना और तिरंगे के महत्व को नई पीढ़ी तक पहुँचाना है। विजयी प्रतिभागियों को जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित किया जाएगा।
रेहाना/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *