
बिलासपुर :- शहर की सबसे बड़ी संस्था जिसमे युवा से लेकर बुजुर्ग तक करते है व्यायाम और इसके साथ ही सभी समाज सेवा से लेकर पर्यावरण को लेकर भी सजग है साल भर संस्था के लोग पेड़ लगाओ के नारे के साथ लगाते है इन सब कार्य को कुशलता के साथ कार्य करहने वाले युवा अमित राय को संस्था के अध्यक्ष की जिम्मेदारी युवा अमित राय को दी गईं,कंपनी गार्डन ग्रुप को मिला नया नेतृत्व अमित राय बने अध्यक्ष मोनू सराफ कोषाध्यक्ष नियुक्त कंपनी गार्डन ग्रुप के गठन के 2 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ग्रुप को नया नेतृत्व मिला ग्रुप के संचालक आनंद तावडकर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सभी सम्मानित सदस्यों की सर्वसम्मति से अमित राय को ग्रुप का अध्यक्ष एवं मोनू सराफ को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने नव नियुक्त अध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष पर पूर्ण विश्वास जताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में कंपनी गार्डन ग्रुप नई ऊंचाइयों को छूएगा और संगठन को प्रगति के शिखर तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा ग्रुप के सभी सदस्यों ने अमित राय और मोनू सराफ को उनकी नई जिम्मेदारियां के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा भविष्य में संगठन के और अधिक सशक्त एवं सक्रिय होने की कामना की.
युवा अध्यक्ष अमित रॉय ने कहा कि हमारी संस्था से शहर के युवा जुड़ रहे है और शहर को साफ स्वक्छ रखने मे हमारे साथ है और सुबह गार्डन मे व्यायाम भी करके स्वस्थ जीवन जीने की ऒर बढ़ रहे है।
