
बिलासपुर। वर्तमान बजट विकसित भारत 2047 के लक्ष्यों को पूरा करने, आर्थिक समृद्धि और रोजगार देने वाला है जो भविश्य में नींव का पत्थर साबित होगा।
केन्द्रीय बजट के प्रदेश संयोजक व बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने भाजपा द्वारा आयोजित संभागीय व्यापारी सम्मेलन को संबोधित करते हुए उक्त विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि देश के विकास, सुरक्षा और उसके हितों की योजना एक दिन में पूरा नहीं होती वह वर्शो के त्याग तपस्या व दूरदृश्टि का परिणाम होता है। उन्होंने कहा कि आपरेशन सिंदूर की सफलता विगत 12 वर्शो की तैयारियों की वजह से मिली। जब पाकिस्तान ड्रोन से हमारे नागरिक क्षेत्रों को लक्ष्य बना कर हमला कर रहा था तब हमारे शक्तिशाली ड्रोन ने उन्हें आसमान के उपर ही नश्ट कर दिया था जबकि हमारी सेवाएं केवल आतंकी ठिकानों को लक्ष्य बना रहे थे। श्री अग्रवाल ने कहा कि रक्षा बजट भविश्य की सारी चुनौतियों को ध्यान में रख कर बनायी जाती है। देश की सुरक्षा को बजट में सर्वोच्च प्राथमिक्ता दी गई है।
उन्होंने बताया कि लगभग 52 से 53 हजार करोड़ रूपये छत्तीसगढ़ के विकास के लिये आवंटित किया गया है। छत्तीसगढ़ में राश्ट्रीय सड़क मार्ग प्राधिकरण द्वारा 40060 कि.मी. का सड़क निर्माण 40 हजार करोड़ रूपये की लागत से किया गया है। 51 हजार करोड़ रूपये रेल्वे क्षेत्र के विकास के लिये आवंटित किया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य को माइनिंग कारीडोर की घोशणा की गई है। स्वास्थ शिक्षा कृशि एवं पर्यटन के क्षेत्रों को बढ़ावा देने विकसित भारत 2047 के लक्ष्य निर्धारित कर आर्थिक प्रगति का संकल्प लिया गया है। वरिश्ठ नागरिको के लिये डेढ़ लाख वालिंटियर (स्वयं सेवको) तैनात करने का लक्ष्य है।
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश का 12वॉ बजट पेश हुआ है जो विकसित भारत के लक्ष्यों को पूरा करने वाला है सन् 2014 के पहले वैश्विक रूप से भारत आर्थिक रूप से काफी पिछड़ा हुआ था, किन्तु इन 12 वर्शो में सन् 2026 तक 53 लाख करोड़ का बजट प्रस्तुत किया गया है। आज देश वैश्विक स्तर पर आर्थिक दृश्टि से 4 थे से 3रे स्थान पर पहुॅच रहा है। इस बार बजट के माध्यम से सभी क्षेत्रों के विकास की योजनाएं तैयार की गई है 3 एम्स 5 मेडिकल हब, कृशि एवं ग्रामीण विकास पर्यटन एवं रोजगार सृजन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाये जा रहे है। उन्होंने कहा कि देश के 26 हजार पांच सौ किसानों को 63 हजार 5 सौ करोड़ की राशि दी गई है। जल जीवन मिशन आंगनबाड़ी आदि क्षेत्रों में पर्याप्त राशि दी जा रही है।
छत्तीसगढ़ राज्य उद्योग संघ के अध्यक्ष हरीश केडिया ने केन्द्र सरकार के बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट चहुॅमुखी कदम है। परिवहन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कदम उठाये गये है। इससे आमजनों उद्योगों एवं अन्य क्षेत्रों में व्यापक लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि आर्थिक क्षेत्र में आज भी विश्व की महाशक्तियां भारत से बहुत पीछे है। गुजरात में सेमी कंडकर के बाद इसे छत्तीसगढ़ में स्थापित करने स्वीकृति मिल गई है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से क्रेडा के अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह, जिला कोशाध्यक्ष गुलशन ऋशि, महापौर पूजा विधानी, सभापति विनोद सोनी, अजीत सिंह भोगल, संतोश कौशिक, अश्वनी शर्मा, पेंगन वर्मा, सोमेश तिवारी, प्रदीप कौशिक, एस कुमार मनहर, जनक देवांगन, डॉ.देवेन्द्र कौशिक, रितेश अग्रवाल, रानू सिदार, चंदना गोस्वामी, वैभव गुप्ता, स्नेहलता शर्मा, घनश्याम कौशिक, हनीफ खान, सुनील मलघानी, अशोक जोतवानी, महेश माखिजा, विश्णु बिंदल, बलदेव अग्रवाल, कालू अग्रवाल, नीतिन छाबड़ा, लक्ष्मीनारायण कश्यप, शैलेन्द्र यादव, देवेन्द्र पाठक, उमाशंकर कश्यप, इन्द्रजीत सिंह क्षत्री, रवि मेहर, रामकुमार निर्मलकर सहित व्यापारीगण व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
