छत्तीसगढ़बिलासपुर

CAIT ने महिला दिवस के दिन सेवा सहित व्यापार के क्षेत्र से जुडी महिलाओं का सम्मान किया।

बिलासपुर :- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर, CAIT (कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स बिलासपुर ) बिलासपुर नगर निगम महापौर पूजा विधानी , हाईकोर्ट अधिवक्ता एवं CGIAM फाउंडर हमीदा सिद्दीकी, डॉ मेघा तिवारी महादेव हॉस्पिटल, डॉ राजेश्वरी उद्देश्य विजय वंदना हॉस्पिटल, सहित सेवा और व्यापार के क्षेत्र में शामिल महिलाओं का स्मृति चिह्न भेट कर सम्मान किया।

             कैट राष्ट्रीय सचिव राजू सलूजा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र गांधी,बिलासपुर जिला अध्यक्ष हीरानंद जयसिंह , कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल , कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप खेंडेलवाल, संजय मित्तल, सुरेंद्र अजमानी महामंत्री अनिल राघवानी,संगठन महामंत्री परमजीत उबेजा मंत्री राजेश सैनी ने बताया हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी कैट द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को प्रोत्साहन के लिए उनका सम्मान किया गया आगे बिलासपुर अध्यक्ष हीरानंद जयसिंह एवं कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने बताया यह आयोजन महिलाओं के योगदान को स्वीकार करने और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।


बिलासपुर अध्यक्ष हीरानंद जयसिंह ने कहा
CAIT ने महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके अधिकारों के लिए कई पहल की हैं, जिनमें से कुछ प्रमुख हैं:

  • महिला उद्यमियों का समर्थन: CAIT ने महिला उद्यमियों को वित्तीय सहायता और प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए हैं।
  • महिला सशक्तिकरण: CAIT ने महिलाओं के अधिकारों और उनकी सुरक्षा के लिए आवाज उठाई है और कई कार्यक्रमों में भाग लिया है।
  • व्यापार में महिलाओं की भागीदारी: CAIT ने व्यापार में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए कई पहल की हैं, जिनमें से एक है महिला व्यापार मंच का गठन ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *