
लखनऊ अलीगंज अग्निकांड में मृत छात्रों को NGO महागठबंधन की ओर से श्रद्धांजलि
अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि दिनांक 23 जून 2026 को लखनऊ के अलीगंज स्थित पुरनिया इलाके में एक कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग में 15 मासूम छात्रों की असामयिक मृत्यु हो गई। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।
हम NGO महागठबंधन की ओर से इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले सभी बच्चों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवारों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति दें।
इस कठिन समय में हम सभी शोकाकुल परिवारों के साथ खड़े हैं। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं।
प्रशासन से अनुरोध है कि इस घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
स्थान: शहीद विनोद चौबे चौक, बिलासपुर, छत्तीसगढ़
श्रद्धांजलि अर्पित करने वाले सदस्य
आर आई पुलिस लाइन श्री भूपेंद्र गुप्ता जी,
चंचल सलूजा,अभिषेक ठाकुर,शशि मिश्रा,गौरव शुक्ला,अरुणिमा मिश्रा,टिकेश्वर साहू,प्रतिज्ञा सिंह,बिंदु कुचवाहा,नीरज जेमनानी,अंजलि चावड़ा,गरिमा सराफ,गोविंद रॉय,मोंटी मिश्रा,रोहन तलवानी,अभिषेक शर्मा,विमला राजक,नवीन दुबे,विशाल ओम परवार

